Aadhaar Card: देश में आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसकी जरूरत कई कामों में पड़ती है। सरकारी से लेकर गैर-सरकारी कामों में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। लोगों के लिए आधार कार्ड पहचान पत्र का काम करता है। बैंक में खाता खुलवाने से लेकर पैन कार्ड तक बनवाने के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। आधार कार्ड में व्यक्ति का नाम, जन्मतिथि, पता और एक अद्वितीय आधार संख्या समेत महत्वपूर्ण व्यक्तिगत जानकारियां रहती हैं। अब इस बीच आधार कार्ड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।
Aadhaar Card: UIDAI ने नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब ऐसे भी बन जाएगा आधार कार्ड
अगर कोई व्यक्ति शारिरिक रूप से सक्षम नहीं हैं, यानी जिनके हाथ या उंगलियां नहीं हैं, तो वो अब आसानी से आधार कार्ड बनवा सकते हैं। नए नियम के मुताबिक, उंगलियां नहीं हैं, तो आंखों के स्कैन के माध्यम से भी आधार बनवाया जा सकता है।
सरकार ने क्यों बदला नियम?
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) द्वारा केरल में एक महिला, जोसीमोल पी जोस का एनरोलमेंट करने के लिए हस्तक्षेप करने के बाद नियमों में बदलाव किया गया है, क्योंकि महिला उंगलियां नहीं होने की स्थिति में आधार के लिए नामांकन नहीं कर सकी थी।
Plastic Eggs: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे बाजार में बिक रहे प्लास्टिक के अंडे, ऐसे करें पहचान
आधार बनवाने के लिए फिंगरप्रिंट की अनिवार्यता खत्म होने के बहाद लाखों लोगों को फायदा होगा। अगर आधार कार्ड के लिए आवेदन करने वाले वाले लोगों की आंखों की पुतली में समस्या है, तो वो अपने फिंगरप्रिट के माध्यम से एनरोल कर सकते हैं।
SGB Scheme 2023-24: सस्ता सोना खरीदने के लिए रहें तैयार, इस दिन से बेचेगी सरकार, पाच दिन तक खरीद सकेंगे
जानिए किनके लिए है नियम
UIDAI की तरफ से बताया गया है कि अगर कोई पात्र व्यक्ति जो उंगलियों और आईरिस दोनों बायोमेट्रिक्स देने में असमर्थ है, तो भी वह आधार के लिए नामांकन करा सकता है। ऐसे व्यक्ति का नाम, लिंग, पता और जन्म तिथि और वर्ष को बायोमेट्रिक्स के साथ कैप्चर किया जाता है। इसके साथ ही उंगलियों या आईरिस या दोनों के मैच नहीं होने पर एक तस्वीर ली जाती है और आधार नामांकन केंद्र के पर्यवेक्षक को ऐसे नामांकन को असाधारण श्रेणी में मान्य करना होता है।