फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेल यात्रीगण कृपया ध्यान दें: नहीं लगवाई है वैक्सीन की दोनों डोज, तो नहीं कर पाएंगे ट्रेन में यात्रा, जानें क्या है नियम

Sat, 05 Feb 2022 09:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 05 Feb 2022 09:08 AM IST
विज्ञापन
Those who do not get corona vaccine will not be able to travel in Southern Railway local train
ट्रेन में यात्रा करने से पहले जान ये लें नियम - फोटो : istock

लोग किसी न किसी काम की वजह से एक जगह से दूसरी जगह पर सफर करते हैं। कोई अपनी कार से जाना पसंद करता है, तो कोई बस से और कोई हवाई यात्रा भी करता है। लेकिन बात जब ट्रेन यात्रा की आती है, तो इससे काफी ज्यादा संख्या में लोग सफर करना पसंद करते हैं। दूर का सफर भी बेहद सुगम हो जाता है, क्योंकि ट्रेन में हमें कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। लेकिन रेल में यात्रा करने से पहले हमें कुछ नियमों के बारे में भी जानना चाहिए, ताकि हमें सफर के दौरान कोई दिक्कत न हो। दरअसल, ऐसा इसलिए भी क्योंकि कोरोना काल होने की वजह से रेलवे पहले ही कुछ गाइडलाइंस जारी कर चुका है। जिस तरह से देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में दक्षिण रेलवे लोकल ट्रेन में सफर करने वाले मुसाफिरों के लिए भी नियम लागू कर चुका है। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं...

Those who do not get corona vaccine will not be able to travel in Southern Railway local train
ट्रेन में यात्रा करने से पहले जान ये लें नियम - फोटो : istock

क्या है नियम?

  • दरअसल, दक्षिण रेलवे लोकल ट्रेन में सफर करने वाले लोगों के लिए एक नियम को लागू कर चुका है। इस नियम के मुताबिक, वो लोग इन ट्रेन से सफर नहीं कर पाएंगे, जिन्होंने अब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं लगाई है। इसके लिए दक्षिण रेलवे 'नो वैक्सीन नो एंट्री पॉलिसी' को लागू कर चुका है। ऐसे में अगर आप यहां सफर करने की सोच रहे हैं, तो पहले वैक्सीन जरूर लगवा लें।
Those who do not get corona vaccine will not be able to travel in Southern Railway local train
ट्रेन में यात्रा करने से पहले जान ये लें नियम - फोटो : istock

दोनों डोज जरूरी

  • इस नियम में साफ है कि अगर किसी व्यक्ति ने दोनों डोज ली है, वो तभी ट्रेन से यात्रा कर पाएगा। जबकि अगर कोई व्यक्ति कोरोना वैक्सीन की एक डोज लेकर यात्रा करता है, तो फिर वो यात्रा नहीं कर सकता है। इसलिए उसे दोनों दोज लगाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Those who do not get corona vaccine will not be able to travel in Southern Railway local train
ट्रेन में यात्रा करने से पहले जान ये लें नियम - फोटो : istock

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप टिकट से यात्रा कर रहे हैं, तो आपको वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना होगा।
  • वहीं, अगर आप मासिक सीजन पास जारी करवा रहे हैं, तब भी आपको कोरोना की दोनों वैक्सीन लेने का सर्टिफिकेट दिखाना होगा।
विज्ञापन
Those who do not get corona vaccine will not be able to travel in Southern Railway local train
ट्रेन में यात्रा करने से पहले जान ये लें नियम - फोटो : istock

क्यों जरूरी है कोरोना वैक्सीन?

  • जिस तरह से कोरोना महामारी फिर से बढ़ रही है। ऐसे में जरूरी है कि हर कोई कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाए। कोरोना की वैक्सीन को पहले ही डॉक्टर पूरी तरह से असरदार और पूरी तरह से सुरक्षित बता चुके हैं। ऐसे में बिना डरे हर किसी को वैक्सीन लगवानी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed