फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alert: अगर आपके मोबाइल या कंप्यूटर में भी हैं ये चार चीजें, तो तुरंत कर दें डिलीट, वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली

Tue, 01 Mar 2022 09:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 01 Mar 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
this is four things harmful if you to keeping in mobile or computer laptop utility news in hindi
मोबाइल-कंप्यूटर में क्या नहीं रखना चाहिए - फोटो : istock

आज के समय में लोग डिजिटलीकरण की तरफ बढ़ चुके हैं, क्योंकि हम तकनीकी रूप से काफी मजबूत हुए हैं। जिस काम को करने के लिए पहले लाइनें लगानी पड़ती थी, अब वो घर बैठे एक क्लिक में हमारे मोबाइल या कंप्यूटर से हो जाता है। बस इसके लिए आपको इंटरनेट की जरूरत होती है। हमारे पास खुद का मोबाइल फोन, अपना कंप्यूटर/लैपटॉप या दफ्तर का भी लैपटॉप होता है। हम इसका इस्तेमाल अपने काम के लिए करते हैं। लेकिन कई मर्तबा देखा जाता है कि लोग अपने मोबाइल या कंप्यूटर/लैपटॉप में कई ऐसी चीजें रख लेते हैं, जो उनके लिए नुकसानदायक हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन चीजों की वजह से आपका बैंक खाता तक खाली हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं, जिन्हें आपको मोबाइल या कंप्यूटर/लैपटॉप में नहीं रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

this is four things harmful if you to keeping in mobile or computer laptop utility news in hindi
मोबाइल-कंप्यूटर में क्या नहीं रखना चाहिए - फोटो : i stock

पर्सनल जानकारी न रखें

  • अपने मोबाइल या कंप्यूटर/लैपटॉप में कभी भी अपनी पर्सनल जानकारी न रखें। जैसे- नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, घर का पता आदि। दरअसल, ये चीजें इस्तेमाल करके हैकर्स फर्जी प्रोफाइल बना सकते हैं, जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसलिए इन्हें तुरंत डिलीट कर दें।
this is four things harmful if you to keeping in mobile or computer laptop utility news in hindi
मोबाइल-कंप्यूटर में क्या नहीं रखना चाहिए - फोटो : istock

डेबिट-क्रेडिट कार्ड नंबर और पिन

  • कई लोग अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड का नंबर, एक्सपायरी डेट, सीवीवी और पिन नंबर तक लिखकर रख लेते हैं। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से ऐसा करना सही नहीं माना जाता है, क्योंकि जालसाज आपका मोबाइल हैक करके ये जानकारी चुरा लेते हैं और फिर इनका गलत इस्तेमाल करते हैं। इसलिए इन्हें तुरंत डिलीट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
this is four things harmful if you to keeping in mobile or computer laptop utility news in hindi
मोबाइल-कंप्यूटर में क्या नहीं रखना चाहिए - फोटो : istock

पासवर्ड सेव न करें

  • कई लोगों की आदत होती है कि जब वो अपने मोबाइल या कंप्यूटर/लैपटॉप के जरिए किसी वेबसाइट से कुछ खरीदारी करते हैं, तो वहां पर अपने कार्ड के पासवर्ड को सेव कर देते हैं। वहीं, कई लोग कार्ड की पूरी जानकारी तक सेव कर देते हैं। ऐसा करना सही नहीं है, इससे आपका बैंक खाता जालसाज खाली कर सकते हैं। तुरंत सेटिंग में जाकर पेमेंट की जानकारी डिलीट कर दें।
विज्ञापन
this is four things harmful if you to keeping in mobile or computer laptop utility news in hindi
मोबाइल-कंप्यूटर में क्या नहीं रखना चाहिए - फोटो : istock

बैंकिंग फाइल न रखें

  • अमूमन देखा जाता है कि कई लोग हर महीने अपनी बैंकिंग जानकारी डाउनलोड करके उसकी फाइल को मोबाइल या कंप्यूटर/लैपटॉप में सेव करके रख लेते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो इसे तुरंत डिलीट कर दें, क्योंकि साइबर अपराधी इससे आपके बैंक खाते में सेंध लगाकर उसे खाली तक कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed