फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar: कभी भूलकर भी न करें आधार से जुड़ी ये गलती, वरना लग सकती है चपत, ऐसे करें ठीक

Tue, 09 May 2023 04:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 09 May 2023 04:32 PM IST
विज्ञापन
Things to Keep In Mind While Updating Aadhaar Card Know How to Update Aadhar Card
आधार कार्डधारक इन बातों को कभी न भूलें - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

Aadhaar Card Fraud: आज के समय में आधार कार्ड लगभग सभी दस्तावेजों में सबसे जरूरी दस्तावेज नजर आता है। बैंक में खाता खुलवाने के लिए, सिम कार्ड लेने के लिए, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए, सरकारी और गैर-सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के अलावा सब्सिडी लेने के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। पर इन सबके बीच आप ये नहीं भूल सकते कि आधार कार्ड के जरिए जालसाज लोगों के साथ फ्रॉड करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं, ऐसा लोगों के साथ मोबाइल नंबर के कारण भी होता है। जब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर बंद हो जाता है या गुम हो जाता है और आप नए मोबाइल नंबर को आधार से लिंक नहीं करवाते हैं, तो जालसाज आपके बैंक खाते में सेंध तक लगा सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को अपडेट करवा लें। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे...

Things to Keep In Mind While Updating Aadhaar Card Know How to Update Aadhar Card
आधार कार्डधारक इन बातों को कभी न भूलें - फोटो : istock

आधार से आपका मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक:-

स्टेप 1

  • आपके आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है
  • ये चेक करने के लिए आपको यूआईडीआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा
  • अब यहां आपको 'माई आधार' के विकल्प पर क्लिक करना है
Things to Keep In Mind While Updating Aadhaar Card Know How to Update Aadhar Card
आधार कार्डधारक इन बातों को कभी न भूलें - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर 'आधार सर्विसेस' वाले विकल्प पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपको यहां 'वेरिफाई ईमेल/मोबाइल नंबर' के विकल्प पर क्लिक करना है
  • फिर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
  • अब आपको अपनी कॉन्टेक्ट डिटेल में मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Things to Keep In Mind While Updating Aadhaar Card Know How to Update Aadhar Card
आधार कार्डधारक इन बातों को कभी न भूलें - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आपको कैप्चा कोड भरना है और सेंड ओटीपी पर क्लिक करना है
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, लेकिन अगर ये नहीं आया तो आपका नंबर आधार से लिंक नहीं है
  • ऐसे में हो सकता है कि आपके आधार से किसी और का नंबर लिंक हो या न हो।
विज्ञापन
Things to Keep In Mind While Updating Aadhaar Card Know How to Update Aadhar Card
आधार कार्डधारक इन बातों को कभी न भूलें - फोटो : istock

फिर तुरंत करें ये काम

  • अब जब आपको पता चल गया है कि आपके आधार कार्ड से आपका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना है
  • वहां जाकर मोबाइल नंबर लिंक कराने का फॉर्म भरें और जमा करवा दें
  • इसके बाद आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed