Tips For Travelling: लोग अपनी आजीविका चलाने के लिए काम करते हैं। कोई नौकरी करता है, तो कोई बिजनेस करता है। लेकिन जरूरतों के अलावा लोग कई अन्य चीजों पर भी खर्च करते हैं। जैसे- घूमना-फिरना। दरअसल, आप कभी अपने बच्चों के संग, दोस्तों संग, पार्टनर संग आदि घूमने तो जाते ही होंगे? अगर देखा जाए तो लोग सबसे ज्यादा अपनी फैमिली संग घूमने का प्लान करते हैं। गर्मियों में बच्चों की छुट्टियां होने पर लोग सबसे ज्यादा घूमने जाते हैं। लेकिन इस बीच हम कुछ ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देते हैं, जिन पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। इसलिए अगर आप भी अपने परिवार संग घूमने का प्लान बना रहे हैं और होटल बुक कर रहे हैं तो ऐसे में आपके लिए कुछ बातों को जानना जरूरी है। तो चलिए हम आपको इनके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62d50939caf26e4d8e45321c","slug":"things-to-keep-in-mind-while-booking-a-hotel-for-family-vacation-know-these-tips-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Travelling Tips: अगर परिवार संग जा रहे हैं घूमने, तो होटल लेते समय न करें ये गलतियां, वरना आ सकती हैं दिक्कतें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Travelling Tips: अगर परिवार संग जा रहे हैं घूमने, तो होटल लेते समय न करें ये गलतियां, वरना आ सकती हैं दिक्कतें
Mon, 18 Jul 2022 01:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:00 PM IST
विज्ञापन
Hotel Booking Tips: होटल लेते समय न करें ये गलतियां
- फोटो : istock
Hotel Booking Tips: होटल लेते समय न करें ये गलतियां
- फोटो : istock
होटल लेते समय न करें ये गलतियां:-
अच्छे से जानकारी लेना न भूलें
- अगर आप ट्रिप पर जा रहे हैं, तो आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप जिस किसी भी होटल को बुक कर रहे हैं। उसके बारे में सारी जानकारी अच्छे से लें। कई लोग कोई भी होटल बुक कर लेते हैं और उसके बारे में जानकारी नहीं लेते हैं। लेकिन आपको जानना चाहिए कि होटल कैसा है? होटल फैमिली टाइप है या नहीं? होटल में पहले कोई विवाद तो नहीं हुआ है? आदि। ऐसी बातों को जरूर जान लें।
Hotel Booking Tips: होटल लेते समय न करें ये गलतियां
- फोटो : istock
गुप्त कैमरों की जांच जरूर करें
- आप कई बार ऐसे मामले सुनते होंगे कि जहां होटल वाले कमरों या बाथरूम आदि जगहों पर गुप्त कैमरे लगा देते हैं। आपको इनसे सावधान रहने की जरूरत है। इसके लिए आप किसी नामी या अच्छे होटल में ही जाएं। वहीं, होटल में जाने के बाद शीशे या किसी ऐसी जगह जहां पर आपको संदेह हो। वहां पर कैमरों की जांच जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hotel Booking Tips: होटल लेते समय न करें ये गलतियां
- फोटो : Pixabay
लोकेशन के बारे में जानना न भूलें
- होटल किस जगह पर ले रहे हैं, इस बात को जानना भी जरूरी है। दरअसल, ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि आपको होटल से घूमने वाली जगह पर जानें में कितना समय लगेगा और कहीं होटल ऐसी जगह पर तो नहीं है, जहां अगर कोई दिक्कत हो तो आपको मदद लेने में समय लगे। इसलिए इस बात का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन
Hotel Booking Tips: होटल लेते समय न करें ये गलतियां
- फोटो : istock
रिव्यू पढ़ना न भूलें
- अगर आप चाहते हैं कि आपको एक बेस्ट होटल मिले और आपको वहां कोई दिक्कत न हो, तो ऐसे में आप वेबसाइट पर जाकर होटल के रिव्यू पढ़ सकते हैं। इसके अलावा अगर आपका कोई जानने वाला पहले उस होटल में गया है, तो उससे जरूर जानकारी लें।