फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: बाइक-स्कूटी चलाते समय हेलमेट ही नहीं, इन चार बातों का भी जरूर रखें ध्यान

Mon, 22 Apr 2024 05:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 22 Apr 2024 05:44 PM IST
विज्ञापन
These things should be kept in mind while driving a bike scooty
दोपहिया वाहन चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

Tips for Two wheeler: अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि एक बड़ा तबका दोपहिया वाहन जैसे- बाइक या स्कूटी आदि से चलता है। जब हम दोपहिया वाहन चलाते हैं, तो हमें हेलमेट पहनना होता है जिससे दुर्घटना की स्थिति में ये हमें बचा सके। पर आमतौर पर देखने को मिलता है कि लोग जिंदगी को सुरक्षित रखने के लिए नहीं बल्कि, चालान से बचने के लिए हेलमेट पहनते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाइक या स्कूटी चलाते समय हमें हेलमेट पहनने के अलावा भी कई बातों का ध्यान रखना होता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं कौन सी सावधानियां बरतनी जरूरी है। वरना आपको नुकसान हो सकता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

These things should be kept in mind while driving a bike scooty
दोपहिया वाहन चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

इन बातों का जरूर रखें ध्यान:-

हॉर्न और ब्रेक जैसी चीजें चेक करें

  • आप जब भी अपने दोपहिया वाहन से चलें, तो पहले ये सुनिश्चित करें कि हॉर्न, इंडिकेटर, साइड मिरर और ब्रेक ठीक हो। ऐसा इसलिए जरूरी हो जाता है क्योंकि सफर के दौरान आपको इनकी काफी जरूरत पड़ती है और अगर ये सही नहीं हैं, तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
These things should be kept in mind while driving a bike scooty
दोपहिया वाहन चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

सर्विस जरूर करवाएं

  • अपनी स्कूटी-बाइक की सर्विस करवाना बिल्कुल न भूलें। तय समय पर इसे करवा लें, ताकि आपको सफर के दौरान दिक्कत न हो। इंजन ऑयल बदलवाने के अलावा जो जरूरी हो, उस काम को करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
These things should be kept in mind while driving a bike scooty
दोपहिया वाहन चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

तेज स्पीड में न चलें

  • आपने कई बार देखा होगा कि कई दोपहिया वाहन ड्राइवर काफी स्पीड में चलते हैं, लेकिन आप ऐसी गलती बिल्कुल न करें। वरना आपके साथ हादसा भी हो सकता है। दूसरा कैसे चल रहा है, उसे न देखते हुए खुद सुरक्षित और तय स्पीड में ही चलें, ताकि किसी दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
These things should be kept in mind while driving a bike scooty
दोपहिया वाहन चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

टूल्स और मेडिकल किट रखना न भूलें

  • सफर के दौरान अगर कभी बाइक में कोई दिक्कत होती है, तो ऐसे में आपके पास टूल्स होना जरूरी हो जाता है ताकि आपको दिक्कत न हो। इसके अलावा दुर्घटना होने की स्थिति के लिए मेडिकल किट होना भी जरूरी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed