देश में आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जिनको किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। कई बार पैसों के अभाव में ठीक इलाज न मिल पाने के कारण इनमें से कई लोगों की जान तक चली जाती है। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने साल 2018 में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब लोगों को किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या आने पर वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के माध्यम से गरीब परिवार भारी चिकित्सा खर्च से राहत पा सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेकर आप निजी अस्पतालों में भी अपना इलाज करवा सकते हैं।
Ayushman Bharat Yojana: किन-किन लोगों को सरकार नहीं देती है आयुष्मान भारत योजना का लाभ? जानें यहां
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 01 Jan 2025 07:28 PM IST
सार
देश में अक्सर कई लोगों का यह सवाल रहता है कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ किन-किन लोगों को नहीं मिलता है। अगर आप इस विषय में जानना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन