Facebook Alert: आज के समय पर आपको दो चीजें आम दिख सकती हैं। पहला लोगों के पास मोबाइल फोन और लगभग हर दूसरे व्यक्ति का सोशल मीडिया पर होना। बात अगर सोशल मीडिया की करें, तो यहां पर लोग फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। यहां पर लोग तस्वीरें, वीडियो समेत अपने विचार भी साझा करते हैं। यही नहीं आजकल तो लोग सोशल मीडिया से पैसे भी कमा रहे हैं। वहीं, फेसबुक पर भी एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। पर शायद आप ये न जानते हों कि कुछ गलतियां ऐसी हैं, जिनके कारण आपका फेसबुक अकाउंट ब्लॉक तक हो सकता है। जी हां, इसलिए आपको कुछ गलतियां नहीं करनी है। वरना आपका एफबी अकाउंट ब्लॉक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये गलतियां कौन सी हैं...
{"_id":"64e09ca47724c47666032dcc","slug":"these-mistakes-can-block-your-account-on-facebook-check-details-2023-08-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जान लें: आपकी इन गलतियों से ब्लॉक हो सकता है फेसबुक अकाउंट, यहां चेक करें कहीं आप तो नहीं कर रहे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जान लें: आपकी इन गलतियों से ब्लॉक हो सकता है फेसबुक अकाउंट, यहां चेक करें कहीं आप तो नहीं कर रहे
Sat, 19 Aug 2023 04:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 19 Aug 2023 04:16 PM IST
विज्ञापन
किन कारणों से फेसबकु अकाउंट ब्लॉक हो सकता है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन कारणों से फेसबकु अकाउंट ब्लॉक हो सकता है?
- फोटो : istock
इन गलतियों को कभी न करें:-
नंबर 1
- किसी को फेसबुक पर मैसेंज करके, कमेंट करके या कॉल करके धमकी देने की गलती न करें। साथ ही किसी तरह की कोई भड़काऊ या गलत तरह की पोस्ट न लिखे। अगर आप ऐसा करते हैं और आपकी शिकायत होती है, तो आपके अकाउंट को ब्लॉक तक किया जा सकता है।
किन कारणों से फेसबकु अकाउंट ब्लॉक हो सकता है?
- फोटो : istock
नंबर 2
- फेसबुक पर ऐसी कोई पोस्ट शेयर न करें, जो नफरत पैदा करती हो और जिससे दंगे हो सकते हैं। इसलिए ध्यान रखें कि भड़काऊ पोस्ट, आपत्तिजनक फोटोज और वीडियो को शेयर करने से बचना चाहिए। वरना आपके फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक किया जा सकता है और आप पर पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन कारणों से फेसबकु अकाउंट ब्लॉक हो सकता है?
- फोटो : istock
नंबर 3
- फेसुबक पर आप अपनी तस्वीरें, वीडियो और विचार जैसी चीजें शेयर कर सकते हैं। यहां लोग अपने सामान को खरीद-बेच भी रहे हैं, लेकिन आपको यहां पर प्रतिबंधित चीजें, जैसे- हथियार, गोला-बारूद, बैन की हुई दवाएं, गांजा और नशे की सामग्री आदि बचने से बचना चाहिए। ऐसा करने पर आपके ऊपर कार्रवाई होते हुए आपके अकाउंट को ब्लॉक किया जा सकता है।
विज्ञापन
किन कारणों से फेसबकु अकाउंट ब्लॉक हो सकता है?
- फोटो : istock
नंबर 4
- महिला उत्पीड़न सदैव अपराध की श्रेणी में आता है। आपको इस बात का ध्यान फेसबुक पर भी रखना है। गलती से भी किसी महिला को अभद्र टिप्पणी न करें, उनकी किसी पोस्ट पर गलत बात न लिखें आदि। ऐसा करने की स्थिति में भी आपका फेसबुक अकाउंट ब्लॉक हो सकता है।