Car or Bike Insurance: अगर आप दोपहिया या चार पहिया जैसे वाहन चलाते हैं, तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करें। वरना आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपका भारी भरकम चालान तक कट सकता है। जहां दोपहिया वाहन में हेलमेट पहनना अनिवार्य है, तो वहीं चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाने का नियम है। ठीक ऐसे ही एक नियम और है कि अपनी गाड़ी का सभी को इंश्योरेंस करवाना होता है, और अगर कोई गाड़ी मालिक ऐसा नहीं करता है तो इसके लिए चालान का प्रवाधान है। ऐसे में ध्यान रहे कि आप जब भी अपनी गाड़ी का इंश्योरेंस करवाएं, तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। वरना आपकी एक गलती के कारण आपका नुकसान भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये क्या बातें हैं...
{"_id":"6597bbe0cc146340250609d2","slug":"these-important-things-to-keep-in-mind-while-getting-twor-or-four-wheeler-insurance-check-details-2024-01-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: कार-बाइक का इंश्योरेंस करवाते समय कभी न भूलें ये चार बातें, वरना हो सकता है नुकसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: कार-बाइक का इंश्योरेंस करवाते समय कभी न भूलें ये चार बातें, वरना हो सकता है नुकसान
Fri, 05 Jan 2024 01:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:58 PM IST
विज्ञापन
गाड़ी का इंश्योरेंस करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी का इंश्योरेंस करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
इन बातों का रखें ध्यान:-
आईडीवी देखें
- जब आप अपनी गाड़ी का इंश्योरेंस लेते हैं, तो आपने ध्यान दिया होगा कि वहां पर इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू यानी आईडीवी वैल्यू आती है। कई लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन आपको ये गलती नहीं करनी है क्योंकि इस आईडीवी का मतलब होता है कि अगर आपकी गाड़ी चोरी हो जाती है या क्षतिग्रस्त हो जाती है, तो आपको इतनी रकम मिलेगी, जितनी यहां दी है। इसलिए इसको ज्यादा रखवाएं। हालांकि, इसे बढ़ाने से प्रीमियम भी बढ़ जाता है।
गाड़ी का इंश्योरेंस करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
प्रीमियम की तुलना
- आप जब भी अपनी गाड़ी के लिए इंश्योरेंस लें, तो कम प्रीमियम के पीछे न भागें। दरअसल, जहां प्रीमियम कम होता है वहां सुविधाएं भी कम मिलती हैं। पर अगर आप कई प्लान की तुलना करेंगे, तो आपको सही बजट में काफी सुविधाओं के साथ एक अच्छा इंश्योरेंस मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी का इंश्योरेंस करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
सेटलमेंट के बारे में पता करें
- हम जब किसी कंपनी से गाड़ी का इंश्योरेंस लेते हैं, तो हमें उस कंपनी का सेटलमेंट रेशियो जरूर देखना चाहिए यानी सीएसआर। इससे आप ये जान सकते हैं कि बीते एक साल के भीतर कंपनी ने कितने क्लेम का सफलतापूर्वक समाधान किया है। ऐसा करके आप एक अच्छा इंश्योरेंस चुन सकते हैं, जो क्लेम के समय आपकी मदद कर सकता है।
विज्ञापन
गाड़ी का इंश्योरेंस करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
कीमत चेक करें
- जब भी आप अपनी गाड़ी के लिए कोई इंश्योरेंस लें, तो कीमत की तुलना जरूर करें। ये इसलिए भी जरूरी हो जाता है कि कई कंपनियां आपसे ज्यादा पैसे लेती हैं, लेकिन बदले में आपको सर्विस कम दी जाती हैं। इसलिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह कीमत चेक करना न भूलें।