फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mobile Alert: मोबाइल पर कभी न करें ये चार गलतियां, वरना खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Sat, 27 Aug 2022 04:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 27 Aug 2022 04:46 PM IST
विज्ञापन
These Four Things Not to Do on Mobile Phone Otherwise May go to Jail
मोबाइल पर कौन सी गलतियां नहीं करनी हैं - फोटो : Amar Ujala

Alert For Mobile User: कुछ साल पीछे जाएंगे तो नजर आता है कि घरों में लैंडलाइन फोन थे, दुकानों पर एसटीडी बूथ थे और इसके काफी बाद जाकर मोबाइल फोन हमारे जीवन में आया। वो भी शुरुआत में हर किसी के पास मोबाइल नहीं होते थे, क्योंकि ये काफी महंगे थे। इसके बाद धीरे-धीरे वक्त बदला और आज लगभग हर दूसरे व्यक्ति के हाथ में आपको मोबाइल फोन आसानी से नजर आ जाएगा। बच्चों से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति तक किसी न किसी कारण से मोबाइल फोन से जुड़ा हुआ है। ऑनलाइन क्लास, बैंकिंग का काम, सोशल मीडिया, ईमेल, कॉलिंग जैसे कई अन्य कामों के लिए लोग मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप एक मोबाइल यूजर हैं, तो आपकी कुछ जिम्मेदारियां भी बनती है क्योंकि मोबाइल चलाते समय अगर आप कुछ बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो आपको जेल तक हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि एक मोबाइल यूजर को किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

These Four Things Not to Do on Mobile Phone Otherwise May go to Jail
मोबाइल पर कौन सी गलतियां नहीं करनी हैं - फोटो : istock

इन बातों का ध्यान रखना जरूरी:-

पहली बात

  • मोबाइल पर आप कॉल करते हैं, तो कभी भी किसी को भी कॉल पर आपत्तिजनक बातें, गाली या धमकी आदि न दें। अगर आप ऐसा करते हैं और आपके खिलाफ शिकायत होती है तो आपके ऊपर उचित कार्रवाई हो सकती है।
These Four Things Not to Do on Mobile Phone Otherwise May go to Jail
मोबाइल पर कौन सी गलतियां नहीं करनी हैं - फोटो : istock

दूसरी बात

  • मोबाइल फोन के कई काम होते हैं, लेकिन अगर आप अपने मोबाइल का इस्तेमाल गलत कामों जैसे- आतंकी गतविधियों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। तो ऐसी स्थिति में आपके ऊपर एक्शन लिया जा सकता है और आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
These Four Things Not to Do on Mobile Phone Otherwise May go to Jail
मोबाइल पर कौन सी गलतियां नहीं करनी हैं - फोटो : istock

तीसरी बात

  • आपको अपने मोबाइल से कभी भी कोई भड़काऊ चीजें न तो शेयर करनी है और न ही किसी को इस बारे में उकसाना है। चुनाव के समय, किसी अन्य कार्यक्रम के समय या किसी विशेष समुदाय के प्रति आप मोबाइल के जरिए नफरत फैलाते हुए पाए जाते हैं। तो आपको जेल तक हो सकती है।
विज्ञापन
These Four Things Not to Do on Mobile Phone Otherwise May go to Jail
मोबाइल पर कौन सी गलतियां नहीं करनी हैं - फोटो : Istock

चौथी बात

  • कई लोग लड़कियों का सम्मान नहीं करते हैं, लेकिन अगर आप अपने मोबाइल से लड़कियों को कॉल करके परेशान करते हैं या उन्हें गलत तरह के मौसेज भेजते हैं आदि। तो ऐसी स्थिति में भी आप दिक्कत में पड़ सकते हैं और आपकी शिकायत होने पर आपके ऊपर उचित कार्रवाई होते हुए जेल तक हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed