Inverter Battery Tips: शायद ही कोई जगह ऐसी हो जहां पर लाइट बिल्कुल भी न जाती हो, क्योंकि बिजली विभाग लगभग सभी जगहों पर कट जरूर लगाता है। आलम ये होता है कि कई जगहों पर लाइट इतनी जाती है कि लोग परेशान हो जाते हैं, जिसके कारण उन्हें इन्वर्टर लगाना पड़ता है। इन्वर्टर खासतौर पर गर्मी के दिनों में काम आता है, जब लाइट जाने पर कम से कम पंखा और लाइट तो जल पाती है। ऐसे में एक बड़ी संख्या में लोगों के घरों पर इन्वर्टर लगा हुआ होता है। ये तो हम सभी जानते हैं कि इस्तेमाल के कुछ सालों बाद इन्वर्टर की बैटरी बदलनी पड़ती है, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि आपकी कुछ गलतियों के कारण इन्वर्टर की बैटरी जल्दी खराब हो सकती है? शायद नहीं, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इन्वर्टर की बैटरी जल्दी खराब होने के कारणों के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64cde82bd37402e50802deca","slug":"these-are-reasons-behind-of-damage-inverter-battery-2023-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: आपकी इन गलितयों के कारण जल्दी खराब हो सकती है इन्वर्टर की बैटरी, इसलिए भूलकर न करें ये गलतियां","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: आपकी इन गलितयों के कारण जल्दी खराब हो सकती है इन्वर्टर की बैटरी, इसलिए भूलकर न करें ये गलतियां
Sat, 05 Aug 2023 11:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:56 AM IST
विज्ञापन
इन्वर्टर की बैटरी खराब होने के कारण
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन्वर्टर की बैटरी खराब होने के कारण (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
इन गलतियों के कारण जल्दी खराब हो सकती है इन्वर्टर की बैटरी:
नंबर 1
- इन्वर्टर की बैटरी खराब होने का पहला कारण हो सकता है इसमें पानी न डालना। दरअसल, इन्वर्टर की बैटरी कुछ-कुछ समय में पानी मांगती है। ऐसे में अगर ये न डाला जाए तो बैटरी के सेल खत्म हो जाते हैं, जिसके कारण बैटरी खराब हो जाती है।
इन्वर्टर की बैटरी खराब होने के कारण
- फोटो : Istock
- आमतौर पर लोगों को पता नहीं चल पाता कि बैटरी में पानी कब डालना है, जिसके लिए अब बैटरी के ऊपर वाटर लेवल को देखने वाले साइन लगाए जाते हैं। इसलिए आप समय-समय पर इन्हें चेक कर सकते हैं और बैटरी में पानी खत्म होने पर पहले इन्वर्टर को बंद कर लें और इसका तार जरूर निकाल लें। इसके बाद आप बैटरी में पानी डालकर बैटरी को जल्दी खराब होने से बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्वर्टर की बैटरी खराब होने के कारण
- फोटो : istock
नंबर 2
- कई बार देखने में आता है कि कुछ लोग इन्वर्टर पर ही घरों में किचन अप्लायंसज का इस्तेमाल करते हैं। इससे बैटरी पर अधिक दबाव पड़ता है और वो जल्दी खराब हो सकती है। इसलिए कभी भूलकर भी जूसर, पर्स या मिक्सर जैसी चीजें इन्वर्टर पर न चलाएं। वरना इन्वर्टर जल्दी खराब हो सकता है।
विज्ञापन
इन्वर्टर की बैटरी खराब होने के कारण
- फोटो : Amar Ujala
नंबर 3
- इन्वर्टर की बैटरी खराब होने का एक कारण ये भी है कि इसका लंबे समय तक इस्तेमाल न किया जाए, तो ये जल्दी खराब हो सकती है। उदाहरण के लिए अगर आप इन्वर्टर की बैटरी को लंबे समय के लिए बंद करके छोड़ देते हैं और इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो बैटरी खराब हो सकती है। ऐसी स्थिति में इन्वर्टर का काम करने वाले व्यक्ति को बुलाकर उनसे बैटरी जरूर चेक करवाएं।