फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: अगर आपके मोबाइल में भी हैं ये चार एप तो तुरंत हटाना बेहतर, वरना खाली कर सकती हैं बैंक खाता

Sat, 02 Sep 2023 09:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 02 Sep 2023 09:46 AM IST
विज्ञापन
these are most dangerous app for smartphone check all details
इन फेक एप को मोबाइल में न करें इंस्टॉल - फोटो : Amar Ujala

Fake App Alert: आजकल आप जिसके हाथ में देखेंगे आपको आसानी से स्मार्टफोन नजर आ जाएगा। एक समय था जब मोबाइल खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब समय बदल चुका है और हर कोई स्मार्टफोन से जुड़ा है। इसके अपने फायदे भी हैं, जैसे- बैंक से जुडे काम समेत अन्य काम भी मिनटों में स्मार्टफोन से ही हो जाते हैं। बस इसके लिए हमें वो एप चाहिए होती है, जो काम करना है। पर क्या आप इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि आपके स्मार्टफोन में जो एप है वो सही है फेक तो नहीं? शायद नहीं, क्योंकि कई एप ऐसी हैं जो पूरी तरह फेक हैं और ये आपके बैंक खाते को मिनटों में खाली कर सकती हैं। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है कि किस तरह की एप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल न करें और अगर पहले से है तो तुरंत हटा दें। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

these are most dangerous app for smartphone check all details
इन फेक एप को मोबाइल में न करें इंस्टॉल - फोटो : istock

इस तरह की एप से बचकर:-

नंबर 1

  • अगर आप अपने स्मार्टफोन में अलग से कीबोर्ड एप इंस्टॉल कर रहे हैं, तो जरा इनसे बचकर रहें। ऐसा इसलिए क्योंकि ये एप टाइपिंग के दौरान आपके पासवर्ड चुरा सकती हैं। इसलिए इन एप का अगर आप इस्तेमाल करते हैं, तो तुरंत हटा सकते हैं। मोबाइल में पहले से इंस्टॉल कीबोर्ड का इस्तेमाल ही करें।
these are most dangerous app for smartphone check all details
इन फेक एप को मोबाइल में न करें इंस्टॉल - फोटो : istock

नंबर 2

  • आमतौर पर देखा जाता है कि लोग किसी थर्ड पार्टी लिंक या प्ले स्टोर के जरिए कोई मुफ्त का एंटी वायरस एप अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर लेते हैं। ऐसा करने से बचें, क्योंकि ऐसी एप को स्मार्टफोन में इंस्टॉल करने से ये आपका डाटा चुरा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
these are most dangerous app for smartphone check all details
इन फेक एप को मोबाइल में न करें इंस्टॉल - फोटो : istock

नंबर 3

  • स्मार्टफोन में पहले से फ्लैश लाइट मौजूद होती है, बावजूद इसके लोग अलग से कोई फ्लैश लाइट एप अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर लेते हैं। ऐसा करने से बचें क्योंकि इस तरह की एप आपका पर्सनल डाटा चुराकर उसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं और आपको चपत भी लगा सकते हैं।
विज्ञापन
these are most dangerous app for smartphone check all details
इन फेक एप को मोबाइल में न करें इंस्टॉल - फोटो : istock

नंबर 4

  • देखा जाता है कि लोग अपने स्मार्टफोन में से कैशे या जंक फाइल हटाने के लिए अलग से क्लीनर एप को इंस्टॉल कर लेते हैं। पर ऐसा न करें, क्योंकि ये एप आपसे आपके मोबाइल में कई तरह की परमिशिन मांगती है और फिर आपको नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए मोबाइल में पहले से मौजूद सिस्टम के जरिए ही कैशे और जंक फाइल क्लियर की जा सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed