आज का दौर टेक्नोलॉजी का है, हर कोई इससे किसी न किसी रूप में जुड़ा हुआ है। अगर बात मोबाइल की ही करें, तो इसकी मदद से हम घर बैठे कई काम चुटकियों में कर लेते हैं। मोबाइल फोन में कई तरह के एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके अपने कई काम कर लेते हैं। इनमें बैंकिंग एप, शॉपिंग एप जैसे कई अन्य एप शामिल हैं। इनकी मदद से कई काम बेहद आसान तरीके से और बेहद जल्दी हो जाते हैं। ऐसा ही एक एप है ट्रूकॉलर, जिसका इस्तेमाल काफी संख्या में लोग करते हैं। दरअसल, ये एप आपको फ्रॉड कॉल या फ्रॉड मैसेज से बचाने में मददगार होता है। इस एप के जरिए आपको कॉल करने वाले शख्स के बारे में जानकारी मिल जाती है। ऐसे में जानना जरूरी हो जाता है ट्रूकॉलर एप के कई अन्य काम के फीचर्स को। तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"620cda2ea36f08067d65e3d2","slug":"these-are-four-turecaller-best-features-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Truecaller Benefits: ट्रूकॉलर के ये हैं वो जबरदस्त फीचर्स, जिन्हें एक बार जानेंगे तो फिर नहीं होगी कोई दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Truecaller Benefits: ट्रूकॉलर के ये हैं वो जबरदस्त फीचर्स, जिन्हें एक बार जानेंगे तो फिर नहीं होगी कोई दिक्कत
Wed, 16 Feb 2022 04:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 16 Feb 2022 04:38 PM IST
विज्ञापन
Truecaller Benefits: ट्रूकॉलर के फायदे
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Truecaller Benefits: ट्रूकॉलर के फायदे
- फोटो : istock
पता चल जाता है किसका कॉल है
- अगर आपके पास कोई अनजान व्यक्ति अनजान नंबर से कॉल कर रहा है, तो ऐसे में आप ट्रूकॉलर एप के जरिए पता लगा सकते हैं कि ये कॉल आपको बैंक, टेमीमार्केटिंग या स्पैम, आखिर किस रूप में आपको कॉल आ रहा है। इसके लिए आपको बस अपने मोबाइल फोन में इस एप को इंस्टॉल करना होता है। इसके बाद इस एप पर कोई भी नंबर सर्च करके पता लगा सकते हैं कि ये नंबर किसका है।
Truecaller Benefits: ट्रूकॉलर के फायदे
- फोटो : istock
नंबर की अधिक जानकारी मिल सकती है
- आपको ट्रूकॉलर एप के जरिए कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम, ईमेल आईडी, वो व्हाट्सएप पर है या नहीं जैसी जानकारी आसानी से ले सकते हैं। साथ ही आप उस शख्स को ब्लॉक भी कर सकते हैं, जो आपको फर्जी कॉल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Truecaller Benefits: ट्रूकॉलर के फायदे
- फोटो : istock
कॉल रिकॉर्ड की सुविधा
- कई बार कुछ कॉल ऐसे होते हैं, जो हमारे लिए जरूरी हो जाते हैं जिन्हें हम बाद में सुनना चाहते हैं या उसमें कई जरूरी चीज होती है। ऐसे में आप ट्रूकॉलर की मदद से किसी भी कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Truecaller Benefits: ट्रूकॉलर के फायदे
- फोटो : istock
स्पैम फ्री इनबॉक्स की सुविधा
- वहीं, ट्रूकॉलर पर ऑर्गनाइज्ड और स्पैम फ्री इनबॉक्स की सुविधा भी मिलती है। दरअसल, आप एप पर अपने मैसेज को निजी, महत्वपूर्ण और स्पैम कैटेगरी में बांट सकते हैं। इससे आपको सुविधा मिलती है कि आप कौन से मैसेज पढ़ना चाहते हैं और कौन से नहीं।