अंतरजातीय विवाह: शादी करने पर सरकार दे रही है 5 लाख रुपये, डॉक्यूमेंट और पात्रता जैसी जरूरी चीजें यहां जानें
Inter Caste Marriage: क्या आप जानते हैं कि कई अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग योजनाओं के जरिए अंतरजातीय विवाह करने वाले दंपतियों को 50000 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद मिलती है?
अंतरजातीय विवाह करने पर किस राज्य में कितना लाभ मिलता है?
- राजस्थान में डॉ. सविता बेन अम्बेडकर योजना चलती है
- इसमें 5 लाख रुपये तक मिलते हैं विवाह के 1 वर्ष के भीतर
कर्नाटक में इंटरकास्ट मैरिज कपल इंसेंटिव के तहत 2.5 लाख रुपये (SC पति) व 3 लाख (SC पत्नी) को मिलते हैं 1.5 वर्ष यानी 18 महीने के भीतर
मध्य प्रदेश में अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना चलती है
इसमें 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का प्रावधान है विवाह के 1 वर्ष के भीतर
दिल्ली इंसेंटिव फॉर इंटरकास्ट मैरिज 50000 रुपये विवाह के 2 वर्ष के भीतर
महाराष्ट्र में इंसेंटिव फॉर इंटरकास्ट मैरिज 50000 रुपये विवाह के 1 वर्ष के भीतर
तमिलनाडु में डॉ. मुथुलक्ष्मी रेड्डी योजना 50,000 + 8 ग्राम सोने का सिक्का पहले बच्चे के 3 वर्ष का होने से पहले
ओडिशा में सुमंगला योजना 2.5 लाख विवाह के 1 वर्ष के भीतर
क्या होती हैं पात्रता?
- पति या पत्नी में से कोई एक अनुसूचित जाति से हो
- दुल्हन की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और दूल्हे की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होना जरूरी
- मैरिज सर्टिफिकेट होना जरूरी
- शादी का रजिस्टर्ड होना जरूरी है
नोट:- अलग-अलग राज्यों में पात्रता अलग-अलग हो सकती है। इनकी जानकारी आप संबंधित विभाग से ले सकते हैं।