TATA Digital India Fund Direct Growth: अगर आप अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं और उसे आर्थिक रूप से एक समृद्ध दिशा देना चाहते हैं। ऐसे में आपको निवेश शुरू करना चाहिए। योजनाबद्ध और कैलकुलेटेड रिस्क के साथ किया गया निवेश हमेशा अच्छा रिटर्न देने का काम करता है। अच्छा इन्वेस्टेमेंट आपके पैसों की वैल्यू को काफी अच्छे से ग्रो करने के काम करता है। इसी कड़ी में आज हम आपको टाटा के एक शानदार म्यूचुअल फंड के बारे में बताने जा रहे हैं। इस म्यूचुअल फंड स्कीम का नाम TATA Digital India Fund Direct Growth है। इस स्कीम में आप निवेश करके मैच्योरिटी के समय अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। टाटा के इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने निवेशकों को बीते पांच सालों में 30.01 प्रतिशत का सालाना रिटर्न दिया है। इसके अलावा इस म्यूचुअल फंड का एक्सपेंस रेशों 0.35 प्रतिशत और एग्जिट लोड 0.25 प्रतिशत है। देश भर में बड़े पैमाने पर लोग टाटा के इस म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में -
TATA Mutual Fund: टाटा की ये स्कीम बना सकती है आपको करोड़पति, 5 हजार निवेश करने पर मिल सकते हैं 3.5 करोड़
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 06 Jun 2022 04:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन