Sukanya Samriddhi Yojana: बिटिया को उज्ज्वल भविष्य देने का सपना हम सब का होता है। ऐसे में बेटी के जन्म लेने के बाद से उसकी पढ़ाई लिखाई और शादी के लिए हम पैसे बचाने की शुरुआत कर देते हैं। गौरतलब बात है कि हम में से अधिकतर लोग अपने पैसों की बचत करके उसे बैंक में जमा करते हैं। सेविंग अकाउंट में जमा पैसों पर ब्याज के नाम पर हमें केवल नाम मात्र का रिटर्न मिलता है। आज के इस दौर में जिस तेजी से महंगाई की रफ्तार बढ़ रही है। ऐसे में बैंक में बचाकर रखे गए पैसों का मूल्य समय के साथ साथ कम होता जा रहा है। ऐसे में अगर आप अपनी बिटिया के भविष्य को नया रूप देने के लिए किसी शानदार स्कीम की तलाश कर रहे हैं, जिसमें आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों का खतरों का सामना न करना पड़े। ऐसे में आप अपनी बेटी का खाता सुकन्या समृद्धि स्कीम में खुलवा सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर शानदार रिटर्न मिल रहा है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
SSY: बिटिया के भविष्य को दें नया रंग, इस सरकारी स्कीम में करें निवेश 21 साल होने पर मिलेंगे पूरे 65.93 लाख
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 02 Jun 2023 03:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन