फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: कहीं आपके पैन कार्ड पर तो नहीं ले रखा किसी और ने लोन? ऐसे करें चेक और शिकायत

Fri, 02 Jun 2023 01:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 02 Jun 2023 01:56 PM IST
विज्ञापन
If someone take loan from bank on your pan card follow these steps
पैन कार्ड पर लोन का स्टेटस चेक करने का तरीका - फोटो : Amar Ujala

Pan Card Alert: आधार कार्ड के अलावा एक और दस्तावेज है जिसकी जरूरत कई सरकारी या गैर-सरकारी कामों के लिए पड़ती है। दरअसल, ये दस्तावेज है आपका पैन कार्ड। बैंक में खाता खुलवाना हो, इनकम टैक्स भरना हो, लोन लेना हो, वित्तीय लेनदेन हो आदि। ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए पैन कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। ऐसे में इसे संभालकर रखना भी हमारी ही जिम्मेदारी है। वरना आपके इस पैन कार्ड के जरिए गलत तरीके से लोन भी लिया जा सकता है और ऐसे कई मामले पिछले दिनों सामने भी आए थे, जिनमें जालसाजों ने लोगों के पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल करते हुए लोन ले लिया था। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे चेक कर सकते हैं आपके पैन कार्ड पर तो किसी न लोन नहीं लिया है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

If someone take loan from bank on your pan card follow these steps
पैन कार्ड पर लोन का स्टेटस चेक करने का तरीका - फोटो : istock

यहां कर सकते हैं शिकायत

  • आपके पैन कार्ड का अगर गलत इस्तेमाल हुआ है, तो आप तुरंत इसकी शिकायत आईटी विभाग में कर सकते हैं। आप इस लिंक incometax.intelenetglobal.com/pan/pan.asp पर जाकर शिकायत कर सकते हैं।
If someone take loan from bank on your pan card follow these steps
पैन कार्ड पर लोन का स्टेटस चेक करने का तरीका - फोटो : istock

ऐसे करें चेक, कहीं आपके पैन कार्ड पर तो नहीं ले रखा किसी ने लोन:-

स्टेप 1

  • आप भी अगर ये चेक करना चाहते हैं कि कहीं आपके पैन कार्ड पर तो किसी ने लोन नहीं लिया है, तो ऐसा कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको इस लिंक cibil.com पर जाना है
  • यहां पर आपको नजर आ रहे 'गेट योर सिबिल स्कोर' पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
If someone take loan from bank on your pan card follow these steps
पैन कार्ड पर लोन का स्टेटस चेक करने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर आपको यहां पर कई तरह के सब्सक्रिप्शन प्लान दिखेंगे, जिसमें से एक आप चुन लें
  • इसके बाद आपको जरूरी जानकारियां, जैसे- मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और जन्मतिथि आदि भरनी होगी
  • अब लॉगिन करने के लिए पासवर्ड और आईडी टाइप में इनकम टैक्स आईडी को चुन लें
विज्ञापन
If someone take loan from bank on your pan card follow these steps
पैन कार्ड पर लोन का स्टेटस चेक करने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर पैन नंबर दर्ज करके 'वेरीफाई योर आईडेंटिटी' पर क्लिक करें
  • अब मांगी गई जानकारी भरकर फीस भर दें
  • इसके बाद ईमेल पर आए ओटीपी की मदद से खाता लॉगिन कर लें
  • फिर सामने आए फॉर्म को भरें, जिसके बाद आपको अपने पैन कार्ड पर चल रहे लोन के बारे में पता चल जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed