फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SSY: प्रति माह 375 रुपये का निवेश करके बिटिया के भविष्य के लिए जमा कर सकते हैं लाखों का फंड, जानें डिटेल्स

Fri, 15 Aug 2025 06:49 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 15 Aug 2025 06:49 PM IST
सार

हर माता पिता अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए पैसे जमा करने की कोशिश करते हैं। इसी कड़ी में आप सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आप मात्र 375 रुपये प्रति माह जमा करके 2 लाख से अधिक रुपये प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
Sukanya samriddhi Yojana invest Rs 375 per month you can save lakhs of rupees for your daughter future
सुकन्या समृद्धि योजना - फोटो : AdobeStock

Sukanya Samriddhi Yojana Investment: अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करना हर माता-पिता का सबसे बड़ा सपना होता है। इस सपने को साकार करने में सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एक बेहद प्रभावी सरकारी पहल है। यह योजना विशेष रूप से लड़कियों के लिए तैयार की गई है, जो उन्हें उनकी उच्च शिक्षा और शादी के लिए एक मजबूत आर्थिक आधार प्रदान करती है। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें आप छोटी-छोटी मासिक बचत करके भी एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। यदि आप प्रति माह मात्र ₹375 का निवेश करते हैं, तो आप अपनी बेटी के लिए लाखों रुपये का फंड जमा कर सकते हैं।



यह योजना न केवल निवेश पर आकर्षक ब्याज दर प्रदान करती है, बल्कि इसमें निवेश की गई राशि, अर्जित ब्याज और परिपक्वता राशि पर भी कर (टैक्स) की छूट मिलती है। यह 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान का एक हिस्सा है, जो देश में लड़कियों की स्थिति को सुधारने के लिए शुरू किया गया था। इस योजना के तहत खाता किसी भी डाकघर या अधिकृत बैंक शाखा में खोला जा सकता है, जिससे यह आम जनता के लिए बेहद सुलभ है।

Sukanya samriddhi Yojana invest Rs 375 per month you can save lakhs of rupees for your daughter future
सुकन्या समृद्धि योजना - फोटो : Adobe Stock

कितने वर्ष तक जमा करना होगा राशि?
इस योजना में प्रति माह आपको 375 रुपये की बचत करके सालाना 4500 का निवेश 15 वर्षों के लिए करना होगा। इस तरह आपकी कुल जमा राशि ₹67,500 होगी। मौजूदा 8.2% की ब्याज दर के हिसाब से 21 साल की परिपक्वता अवधि के बाद आपकी बेटी को लगभग ₹2.08 लाख का फंड मिल सकता है। यह राशि पूरी तरह से टैक्स-फ्री होगी।
 

Sukanya samriddhi Yojana invest Rs 375 per month you can save lakhs of rupees for your daughter future
सुकन्या समृद्धि योजना - फोटो : Adobe Stock

योजना के महत्वपूर्ण नियम
खाता खोलने के लिए बेटी की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए। एक परिवार में अधिकतम दो बेटियों के लिए ही यह खाता खोला जा सकता है। यह खाता खोलने की तारीख से 21 साल बाद या लड़की के 18 साल की उम्र पूरी होने के बाद शादी पर परिपक्व होता है। आपात स्थिति में कुछ शर्तों के साथ आंशिक निकासी भी संभव है।


ये भी पढ़ें- IRCTC: आईआरसीटीसी के साथ श्रीलंका में कर आइए रामायण यात्रा, सिर्फ इतना है टूर पैकेज का किराया
विज्ञापन
विज्ञापन
Sukanya samriddhi Yojana invest Rs 375 per month you can save lakhs of rupees for your daughter future
सुकन्या समृद्धि योजना - फोटो : AdobeStock

टैक्स में छूट
सुकन्या समृद्धि योजना को 'ईईई' (एक्जेप्ट-एक्जेप्ट-एक्जेप्ट) का दर्जा प्राप्त है। इसका मतलब है कि इसमें जमा राशि पर आयकर की धारा 80C के तहत छूट मिलती है। साथ ही अर्जित ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि भी पूरी तरह से कर मुक्त होती है। सरकार द्वारा समर्थित होने के कारण यह निवेश पूरी तरह से सुरक्षित है।


ये भी पढ़ें- जानना जरूरी: जानबूझकर एंबुलेंस का रास्ता रोकने पर कितने का चालान कटता है? जानें क्या कहता है नियम
 
विज्ञापन
Sukanya samriddhi Yojana invest Rs 375 per month you can save lakhs of rupees for your daughter future
सुकन्या समृद्धि योजना - फोटो : AdobeStock
भविष्य की जरूरतों के लिए एक सशक्त माध्यम
यह योजना उन माता-पिता के लिए एक आदर्श विकल्प है जो बिना जोखिम के साथ अपनी बेटी की शिक्षा और शादी के लिए एक मजबूत वित्तीय नींव रखना चाहते हैं। छोटी-छोटी बचत से लाखों रुपये का फंड बनाना इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता है। यह सुनिश्चित करता है कि बेटी के भविष्य के बड़े खर्चों के लिए कोई आर्थिक बोझ न हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed