Sukanya Samriddhi Yojana Registration Process: शायद ही कोई माता-पिता होंगे, जो अपने बच्चे के भविष्य को लेकर चिंता न करते हों? लगभग हर कोई चाहता है कि वो अपने बच्चों के भविष्य के लिए बचत कर सके। इसके लिए कई लोग बैंक में पैसे बचाते हैं, कोई एफडी करवाता है, तो कोई एलआईसी आदि में पैसे निवेश करता है। लेकिन क्या इतना करना काफी है? क्योंकि अगर आपकी बिटिया है, तो आप अपनी बेटी के लिए कम निवेश में अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं और वो भी सुरक्षित तरीके से। बस आपको सुकन्या समृद्धि योजना में अपनी बेटी का खाता खुलवाकर वहां निवेश करना होता है। जहां से आप लाखों रुपये बिटिया के लिए जोड़ सकते हैं। तो चलिए बिना देरी के इस योजना के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"663e157d84e183e2590a2bcb","slug":"sukanya-samriddhi-yojana-full-details-and-benefits-list-2024-05-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sukanya Samriddhi Yojana: इस सरकारी योजना से जुड़ने पर आपकी बेटी को मिल सकते हैं लाखों रुपये, जानें कैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Sukanya Samriddhi Yojana: इस सरकारी योजना से जुड़ने पर आपकी बेटी को मिल सकते हैं लाखों रुपये, जानें कैसे
Fri, 10 May 2024 06:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 10 May 2024 06:16 PM IST
विज्ञापन
क्या है सुकन्या समृद्धि योजना?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है सुकन्या समृद्धि योजना? (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फ्रीपिक
पहले योजना को जानते हैं
- बात अगर इस सुकन्या समृद्धि योजना की करें, तो ये योजना लड़कियों के लिए चलाई जा रही है। इसमें आप अपनी बेटी के भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए निवेश कर सकते हैं और बदले में आपको सुरक्षित रिटर्न मिलता है।
क्या है सुकन्या समृद्धि योजना?
- फोटो : istock
योजना से जुड़ने का तरीका:-
स्टेप 1
- आप भी अगर इस सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आपको पहले इसमें अपनी बेटी का खाता खुलवाना होता है
- इसके लिए आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या फिर बैंक जा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है सुकन्या समृद्धि योजना?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- यहां जाने के बाद आपको आवेदन फॉर्म लेना होता है और इसमें नाम, उम्र, पता जैसी बाकी जरूरी जानकारियां भरनी होती हैं
- फिर इस भरे हुए फॉर्म के साथ आपको संबंधित दस्तावेज लगाने होते हैं
- इसके बाद आपको इस फॉर्म को जमा करवाना होता है और सब कुछ सही पाए जाने पर आपकी बेटी का खाता खोल दिया जाता है।
विज्ञापन
क्या है सुकन्या समृद्धि योजना?
- फोटो : istock
निवेश और फायदा
- वहीं, अगर आप अपनी बेटी के लिए इस योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो आप इसमें कम से कम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। वहीं, इस योजना से जुड़ने के बाद आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80सी के तहत छूट मिलती है।