फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Investment Tips: स्टॉक मार्केट में ऐसे करें निवेश, कम समय में इकट्ठा कर सकेंगे करोड़ों का फंड

Sun, 17 Apr 2022 10:38 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 17 Apr 2022 10:38 AM IST
विज्ञापन
Stock Market Investment Tips Keep These Things in Mind News in Hindi
Stock Market Investment - फोटो : Pixabay

Stock Market Investment: भारत में एक बड़ी संख्या स्टॉक मार्कट में निवेश करने वालों की है। बीते कुछ सालों में देश के भीतर निवेशकों की संख्या में एक रिकॉर्ड इजाफा देखने को मिला है। देश में कई लोग अब निवेश की पारंपरिक व्यवस्था से बाहर आकर स्टॉक और क्रिप्टो के क्षेत्र में अपने पैसों को इन्वेस्ट करना पसंद कर रहे हैं। हालांकि, इन क्षेत्रों में पैसों का निवेश करना काफी जोखिम भरा है। वहीं अगर आप स्टॉक मार्केट में समझदारी और व्यवस्थित ढंग से निवेश करते हैं, तो कम समय में आप खूब सारा धन अर्जित कर सकते हैं। बीते सालों में ऐसे कई लोगों के उदाहरण आपको मिल जाएंगे, जो स्टॉक मार्केट में पैसों का निवेश करके कम समय में अमीर बने हैं। अगर आप भी पैसा कमाने के लिए स्टॉक मार्केट में अपने पैसों को निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ खास टिप्स के बारे में बताने वाले हैं। अगर आप इन टिप्स को फॉलो करते हैं, तो आप स्टॉक मार्केट में पैसों का निवेश करके खूब सारा धन अर्जित कर सकते हैं। आइए जानते हैं -

Stock Market Investment Tips Keep These Things in Mind News in Hindi
Stock Market Investment - फोटो : Istock

अगर आप नए हैं और शेयर मार्केट में निवेश करके अच्छी खासी आमदनी करना चाहते हैं। ऐसे में आपको शुरुआत छोटे निवेश से करनी चाहिए। अगर आप अच्छा रिटर्न पाने की इच्छा में ज्यादा निवेश करते हैं, तो ऐसा करने पर आपके पैसे डूब सकते हैं।

Stock Market Investment Tips Keep These Things in Mind News in Hindi
Stock Market Investment - फोटो : Pixabay

आपको शुरुआत छोटे निवेश से करनी चाहिए। आप उन्हीं कंपनियों में निवेश करें, जिनकी विश्वसनीयता और फंडामेंटल मजबूत हों। इन कंपनियों में निवेश करने पर आपको अच्छे रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stock Market Investment Tips Keep These Things in Mind News in Hindi
Stock Market Investment - फोटो : Pixabay

इसके अलावा आपको अर्थव्यवस्था और उसको गति देने वाले क्षेत्रों के बारे में निरंतर पढ़ते रहना चाहिए। इसके लिए आप कुछ अच्छी बिजनेस मैग्जीन को फॉलो कर सकते हैं। इससे बाजार को लेकर आपकी समझ अच्छी हो जाएगी।

विज्ञापन
Stock Market Investment Tips Keep These Things in Mind News in Hindi
Stock Market Investment - फोटो : Pixabay

बाजार को लेकर अच्छी समझ होने से आपको ये पता होगा कि स्टॉक को खरीदने का कौन सा समय सही है और कौन सा नहीं? इससे आप एक अच्छा मुनाफा कर सकेंगे। शेयर बाजार में निवेश करते समय आपके पास धैर्य का होना बहुत जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed