फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्यूबलेस टायर में पंक्चर होने पर भी कितनी दूर चला सकते हैं गाड़ी? जानें टायर को डैमेज से बचाने का तरीका

Thu, 22 Oct 2026 05:39 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 22 Oct 2026 05:39 PM IST
सार

  • How Far To Drive on Flat Tyre?: पंक्चर होने के बाद ट्यूबलेस टायर पर लंबी दूरी तक गाड़ी चलाना खतरनाक हो सकता है।
  • कम हवा में गाड़ी चलाने से टायर और रिम दोनों खराब हो जाते हैं तथा दुर्घटना का खतरा बढ़ता है।
  • पंक्चर का पता चलते ही गाड़ी की रफ्तार धीमी करें और तुरंत उसकी मरम्मत करवाएं।

विज्ञापन
How Far Can You Drive a Tubeless Tyre After a Puncture? Essential Safety Rules and Tips
ट्यूबलेस टायर पंक्चर होने पर - फोटो : AI

Tubeless Tyre Puncture Driving Limit: सड़क पर सफर करते समय अचानक गाड़ी के टायर में कील चुभ जाना या हवा निकल जाना एक आम बात है। पुराने समय के ट्यूब वाले टायरों में पंक्चर होते ही गाड़ी तुरंत बैठ जाती थी, लेकिन आज के दौर में ज्यादातर गाड़ियों में ट्यूबलेस टायर आते हैं। ट्यूबलेस टायर की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि पंक्चर होने के बाद भी हवा एकदम से बाहर नहीं निकलती, जिससे ड्राइवर को थोड़ी दूर गाड़ी चलाने का समय मिल जाता है।



मगर इसके बावजूद कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या हवा कम होने पर भी इस पर लंबी दूरी तक सफर किया जा सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि पंक्चर होने के बाद गाड़ी को कितनी दूर चलाना सुरक्षित है।

Trending Videos
How Far Can You Drive a Tubeless Tyre After a Puncture? Essential Safety Rules and Tips
क्या पंक्चर ट्यूबलेस टायर पर गाड़ी चलाना सुरक्षित है? - फोटो : AI Generated

क्या पंक्चर ट्यूबलेस टायर पर गाड़ी चलाना सुरक्षित है?

  • पंक्चर होने के बाद ट्यूबलेस टायर पर बहुत लंबी दूरी तय करना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं माना जाता है।
  • हवा का दबाव कम होने पर टायर की दीवारों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है, जिससे टायर के फटने का बड़ा खतरा पैदा हो जाता है।
How Far Can You Drive a Tubeless Tyre After a Puncture? Essential Safety Rules and Tips
टायर - फोटो : Adobe Stock

कम हवा वाले टायर के साथ गाड़ी चलाने पर क्या नुकसान होता है?

  • जब आप कम हवा या बिना हवा के टायर पर गाड़ी दौड़ाते हैं, तो पहिए का रिम सीधे टायर को अंदर से काटने लगता है।
  • इससे न सिर्फ महंगा टायर पूरी तरह खराब हो जाता है, बल्कि गाड़ी का संतुलन बिगड़ने पर बड़ा एक्सीडेंट भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How Far Can You Drive a Tubeless Tyre After a Puncture? Essential Safety Rules and Tips
टायर - फोटो : Adobe Stock

पंक्चर होने की स्थिति में वाहन चालकों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

  • जैसे ही आपको टायर पंक्चर होने का आभास हो, गाड़ी की रफ्तार तुरंत धीमी या सामन्य कर दें।
  • कोशिश करें की जल्द से जल्द आप किसी पास के पंक्चर के दुकान पर पहुंचकर उसे बनवा लें।
  • एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसी स्थिति में आमतौर पर 5-10 किलोमटर तक सामान्य रफ्तार में चलना सुरक्षित रहता है। 
  • इसलिए किसी सुरक्षित और नजदीकी पंक्चर जोड़ने वाली दुकान पर जाकर उसकी तुरंत मरम्मत करवाएं।
विज्ञापन
How Far Can You Drive a Tubeless Tyre After a Puncture? Essential Safety Rules and Tips
टायर - फोटो : Adobe Stock

टायर को हमेशा सुरक्षित रखने का सबसे सही तरीका क्या है?

  • टायरों की लंबी उम्र और सुरक्षित सफर के लिए हर हफ्ते एयर प्रेशर की जांच जरूर करवाते रहें।
  • सफर पर निकलने से पहले टायरों की स्थिति देख लें, ताकि बीच रास्ते में आपको इस तरह की किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed