फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: सर्दियों में बिजली का बिल हो जाएगा जीरो, जब करेंगे इस सोलर वॉटर हीटर का इस्तेमाल

Sat, 18 Nov 2023 02:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 18 Nov 2023 02:17 PM IST
विज्ञापन
Solar Water Heater price Can solar heater reduce electricity bill to zero
Solar Water Heater Price: क्या सोलर वॉटर हीटर के इस्तेमाल से बिजली का बिल जीरो आता है? - फोटो : Istock

Solar Water Heater Price and Specification: दिवाली जा चुकी है और सर्दियां शुरू हो चुकी है। इस मौसम में लोगों को गर्मी से तो राहत मिलती है, लेकिन कई अन्य तरीकों से थोड़ी मुश्किल भी होती है। सर्दी के मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कत ठंडे पानी की वजह से होती है। ठंडे पानी से नहा नहीं सकते, बर्तन और कपड़े नहीं धो सकते और अन्य काम भी नहीं हो पाते हैं। ऐसे में लोगों को गीजर या रॉड से पानी गर्म करना पड़ता है, जिससे बिजली का बिल भी काफी ज्यादा आता है। पर अगर आप चाहें तो सोलर वॉटर हीटर का इस्तेमाल करके पानी तो गर्म कर ही सकते हैं, साथ ही इससे बिजली का बिल भी नहीं आता है। तो चलिए जानते हैं इस सोलर वॉटर हीटर के बारे में। आप आगे इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Solar Water Heater price Can solar heater reduce electricity bill to zero
Solar Water Heater Price: क्या सोलर वॉटर हीटर के इस्तेमाल से बिजली का बिल जीरो आता है? - फोटो : Istock
  • दरअसल, सोलर वॉटर हीटर बिजली से नहीं चलता बल्कि, धूप से चार्ज होने पर ये काम करता है। इसमें एक स्टोरेज टैंक होता है और साथ में सोलर कलेक्टर्स होता है। सोलर कलेक्टर पानी को गर्म करता है। वहीं, इसमें लगा टैंक पानी को रात में भी गर्म रखने में मदद करता है।
Solar Water Heater price Can solar heater reduce electricity bill to zero
Solar Water Heater Price: क्या सोलर वॉटर हीटर के इस्तेमाल से बिजली का बिल जीरो आता है? - फोटो : Istock

कई विकल्प मौजूद

  • जहां नॉर्मल वॉटर हीटर से बिजली का बिल बढ़ता है, तो वहीं सोलर वॉटर हीटर से बिजली का बिल नहीं आता। ऐसे में आप चाहें तो इसे अपने घर ला सकते हैं और आपको इसमें अलग-अलग कैपेसिटी के विकल्प मिल जाते हैं, जिनकी कीमत भी अलग-अलग होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Solar Water Heater price Can solar heater reduce electricity bill to zero
Solar Water Heater Price: क्या सोलर वॉटर हीटर के इस्तेमाल से बिजली का बिल जीरो आता है? - फोटो : istock

इतनी हो सकती है कीमत

  • बात अगर इन सोलर हीटर की करें, तो ये अलग-अलग है। उदाहरण के लिए अगर आप 100 लीटर वाला सोलर हीटर खरीदते हैं, तो आपको ये बाजार में लगभग 18 हजार रुपये की कीमत में मिल सकता है।
विज्ञापन
Solar Water Heater price Can solar heater reduce electricity bill to zero
Solar Water Heater Price: क्या सोलर वॉटर हीटर के इस्तेमाल से बिजली का बिल जीरो आता है? - फोटो : Istock

बिजली का भी है विकल्प

  • वैसे तो सोलर वॉटर हीटर को सौर ऊर्जा से चलने वाली तकनीक के आधार पर तैयार किया गया है, लेकिन कई सोलर वॉटर हीटर में बिजली की मदद से पानी गर्म करने का विकल्प भी मिल रहा है। ऐसा इसलिए कि अगर कभी धूप न निकले, तो आप इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed