फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: बीमार होने पर सरकार कराएगी मुफ्त इलाज, बस करना होगा इस योजना में आवेदन, ऐसे चेक करें पात्रता

Sat, 18 Nov 2023 11:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 18 Nov 2023 11:03 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: How to check your eligibility for ayushman card
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। - फोटो : istock

Ayushman Card Free Treatment: हम जब भी बीमार पड़ते हैं, तो डॉक्टर के पास जाते हैं ताकि वो हमें कोई दवा दे जिसे खाकर हम ठीक हो जाए। पर कई बार व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी से घिर जाता है, जिसके कारण उसे अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ता है और फिर इलाज पर काफी पैसे खर्च भी होते हैं। पर हर किसी के लिए इस खर्च को उठा पाना बेहद मुश्किल है। इसलिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों के लिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की, जिसका लाभ मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग ले रहे हैं। इसमें पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसकी मदद से कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस आयुष्मान योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो पहले आपको अपनी पात्रता जाननी होगी और इसके बाद पात्र होने पर आप आवेदन कर सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Yojana: How to check your eligibility for ayushman card
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। - फोटो : Istock

पात्रता चेक करने का तरीका:-

स्टेप 1

  • आप भी अगर मुफ्त इलाज का लाभ लेना चाहते हैं, तो पहले अपनी पात्रता चेक करनी होगी
  • इसके लिए आपको पहले आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना होगा
  • फिर यहां पर आपको 'Am I Eligible' का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर क्लिक करें
Ayushman Bharat Yojana: How to check your eligibility for ayushman card
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद मोबाइल नंबर, ओटीपी और बाकी चीजें भरकर लॉगिन कर लें
  • फिर सामने आए दो विकल्पों में से पहले में अपना राज्य चुन लें
  • जबकि, दूसरे में अपना मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर भरें
  • ऐसा करते ही आपको अपनी पात्रता के बारे में जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: How to check your eligibility for ayushman card
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। - फोटो : pixabay

पात्र हैं, तो ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1

  • आप अपनी पात्रता चेक कर चुके हैं और आप पात्र हैं, तो फिर आप आवेदन की प्रक्रिया को कर सकते हैं
  • आवेदन के लिए आपको पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना है
  • यहां पर सबंधित अधिकारी से मिलकर अपने दस्तावेज दिखाएं
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: How to check your eligibility for ayushman card
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर अधिकारी आपके दस्तावेजों और आपकी पात्रता चेक करता है
  • जब जांच में सभी कुछ ठीक पाया जाता है, तो आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed