Solar Air Cooler: देश के अधिकांश क्षेत्रों में मानसून सीजन ने दस्तक दे दिया है। ऐसे में देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। वहीं कई भाग ऐसे भी हैं, जहां गर्मी का प्रभाव अभी भी बरकरार है। घरों में बिजली जाने के बाद गर्मी का सितम काफी बढ़ जाता है। ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते हैं। खासकर रात में बिजली जाने के बाद नींद का आना काफी मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह के सोलर कूलर के बारे में बताने जा रहे हैं। ये एक खास तरह का कूलर है। इसका उपयोग करते समय आपको बिजली की जरूरत नहीं होगी। ये धूप से चार्ज होगा। देश में बड़ी मात्रा में लोग इसे खरीद रहे हैं। ये सोलर कूलर आपको आसानी से बाजारों और ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर मिल जाएंगे। इन सोलर कूलर में कई तरह के खास फीचर्स मिलते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
Solar Air Cooler: बाजारों में तेजी से बिक रहे हैं ये शानदार सोलर कूलर, महज इतनी है कीमत
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन