फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Smartphone Tips: बेच रहे हैं अपना मोबाइल तो पहले जरूर कर लें ये चार काम, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना

Fri, 19 May 2023 01:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 19 May 2023 01:36 PM IST
विज्ञापन
Smartphone Selling Tips Know These Four Things To Do Before Selling Old Mobile Phone
पुराना मोबाइल बेचते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

Smartphone Selling Tips: बच्चे हो या बड़े लोग, आपको लगभग हर किसी के पास मोबाइल फोन देखने को मिल ही जाएगा। कॉल करने से लेकर अन्य कामों तक में मोबाइल मदद करता है। आजकल नई टेक्नोलॉजी के मोबाइल आए दिन मार्केट में लॉन्च होते रहते हैं, जिसकी तरफ लोग खीचे चले जाते हैं। ऐसे में लोग अपने पुराने मोबाइल को बेचकर नया मोबाइल खरीद लेते हैं। पर यहां कुछ बातों का ध्यान देना जरूरी हो जाता है और वो तब जब आप अपना पुराना मोबाइल किसी को बेच रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर ऐसा न किया जाए तो आपको आगे चलकर दिक्कतों का सामना तक करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि मोबाइल बेचते समय आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Smartphone Selling Tips Know These Four Things To Do Before Selling Old Mobile Phone
पुराना मोबाइल बेचते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

इन बातों का रखें खास ध्यान:-

पहली बात

  • आप जिस व्यक्ति को अपना पुराना मोबाइल बेच रहे हैं, उसकी जानकारी लें और एक लेटर बनवा लें। इसमें मोबाइल खरीदने और बेचने वाले व्यक्ति का नाम, समय, तारीख, मोबाइल का मॉडल नंबर, आईएमईआई नंबर आदि जानकारी लिखें। फिर हस्ताक्षर करके इसकी एक कॉपी अपने पास जरूर रखें।
Smartphone Selling Tips Know These Four Things To Do Before Selling Old Mobile Phone
पुराना मोबाइल बेचते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

दूसरी बात

  • आप जब भी किसी को अपना पुराना मोबाइल बेच रहे हैं, तो ध्यान रखें कि उसे रिसेट करके ही दें। पहले अपना सारा डाटा हटा लें और उसके बाद इसे रिसेट करके ही दें। इससे आपका डाटा किसी के पास नहीं जा पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Smartphone Selling Tips Know These Four Things To Do Before Selling Old Mobile Phone
पुराना मोबाइल बेचते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

तीसरी बात

  • मोबाइल बेचने से पहले उसे अच्छे से चेक कर लें। कई लोग इसमें से अपना गूगल अकाउंट डिलीट करना ही भूल जाते हैं। ऐसा न करें क्योंकि ये आपकी कई चीजों से जुड़ा होता है। इसलिए ध्यान से इसे डिलीट कर लें।
विज्ञापन
Smartphone Selling Tips Know These Four Things To Do Before Selling Old Mobile Phone
पुराना मोबाइल बेचते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

चौथी बात

  • आप जब भी अपना फोन रिसेट करें, तो अपने डाटा का ध्यान से बैकअप ले लें। किसी दूसरे मोबाइल में, किसी पैन ड्राइव या सिस्टम में बैकअप ले लें। इससे जरूरत के समय आपको दिक्कत नहीं होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed