LIC Jeevan Anand Policy: देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो एलआईसी को निवेश के एक सुरक्षित विकल्प के तौर पर देखते हैं। इसी वजह से किन्हीं और स्कीम्स में निवेश करने की बजाए लोग एलआईसी की योजनाओं में इन्वेस्ट करते हैं। विभिन्न आय वर्गों को ध्यान में रखकर भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी कई योजनाओं का संचालन कर रहा है। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम जीवन आनंद पॉलिसी है। इस स्कीम के अंतर्गत आप रोजाना 45 रुपये की बचत करके 25 लाख रुपये तक का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। यही वजह है, जिसके चलते देश में कई लोग इस स्कीम में अपने पैसों का निवेश कर रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
LIC Scheme: मात्र 45 रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं 25 लाख, जानिए क्या है एलआईसी की स्कीम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 19 May 2023 12:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन