Smartphone Fast Charging Issues: आजकल लोग लाखों रुपये खर्च करके चमचमाता हुआ नया स्मार्टफोन तो खरीद लेते हैं, लेकिन जब बात मोबाइल चार्ज करने की आती है, तो लोग अक्सर ही लापरवाही करते हैं। लोग अपना ओरिजनल चार्जर से मोबाइल चार्ज करने के बजाए जो चार्जर मिलता है उसी से चार्ज करने लगते हैं। कई लोगों का जब ओरिजनल चार्जर गायब होता है तो सस्ता वाला खरीदकर उसी से फोन चार्ज करने लगते हैं।
{"_id":"6a27dfadd6e17163480a33e7","slug":"smartphone-safety-why-using-old-or-cheap-local-chargers-can-damage-your-new-phone-2026-06-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Charging: फोन को सस्ते लोकल एडेप्टर से चार्ज करने से क्या होता है? ज्यादातर लोगों को नहीं मालूम हैं ये चीजें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Charging: फोन को सस्ते लोकल एडेप्टर से चार्ज करने से क्या होता है? ज्यादातर लोगों को नहीं मालूम हैं ये चीजें
Tue, 09 Jun 2026 03:11 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 09 Jun 2026 03:11 PM IST
सार
Using Cheap Local Charger Effects: अक्सर ये देखने को मिलता है कि लोग महंगे से महंगा फोन तो खरीद लेते हैं लेकिन उसके चार्जिंग को लेकर लापरवाही करते हैं। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि नए फोन को पुराने चार्जर से चार्ज करने से उसपर क्या असर पड़ता है।
विज्ञापन
चार्जिंग टिप्स
- फोटो : AI
धीमी चार्जिंग और फोन का गर्म होना
- फोटो : AI
धीमी चार्जिंग और फोन का गर्म होना
- पुराने चार्जर नए स्मार्टफोन की फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट नहीं करते, जिससे फोन बहुत धीमे चार्ज होता है।
- इसके अलावा, लोकल चार्जर में बिजली के फ्लो को कंट्रोल करने वाले अच्छे पार्ट्स नहीं होते, जिससे चार्जिंग के दौरान फोन और चार्जर दोनों अत्यधिक गर्म होने लगते हैं।
बैटरी लाइफ का तेजी से कम होना
- फोटो : Adobe Stock
बैटरी लाइफ का तेजी से कम होना
- नए फोन्स में लगी लिथियम-आयन बैटरी को एक निश्चित और स्थिर वोल्टेज की जरूरत होती है।
- लोकल एडेप्टर से मिलने वाला करंट कभी कम तो कभी ज्यादा होता रहता है।
- बिजली के इस उतार-चढ़ाव के कारण फोन की बैटरी लाइफ समय से पहले ही खराब हो जाती है और बैटरी फूलने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मदरबोर्ड और शॉर्ट सर्किट का खतरा
- फोटो : Adobe Stock
मदरबोर्ड और शॉर्ट सर्किट का खतरा
- लोकल एडेप्टर के अंदर सेफ्टी फीचर्स जैसे 'शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन' नहीं होते हैं।
- ऐसे में अगर घर की बिजली में अचानक वोल्टेज बढ़ता है, तो पुराना या घटिया चार्जर उस झटके को रोक नहीं पाता।
- वह हाई-वोल्टेज करंट सीधे आपके महंगे फोन के मदरबोर्ड को जलाकर उसे हमेशा के लिए कबाड़ बना सकता है।
विज्ञापन
ब्लास्ट और आग लगने की आशंका
- फोटो : Adobe Stock
ब्लास्ट और आग लगने की आशंका
- सस्ते और नकली चार्जर बेहद घटिया प्लास्टिक और कंपोनेंट्स से बनाए जाते हैं।
- लगातार ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट होने की वजह से इन चार्जर्स में खुद भी आग लग सकती है, या फिर ये फोन की बैटरी को इतना ज्यादा गर्म कर देते हैं कि चार्जिंग पर लगा मोबाइल अचानक ब्लास्ट हो सकता है।
- इसलिए कभी भी मोबाइल को ओरिजनल चार्जर से ही चार्ज करना चाहिए।
- ओरिजनल चार्जर खराब होने और गायब होने की स्थिति में आधिकारिक सर्विस सेंटर से ओरिजनल दूसरा खरीद लें। इससे मोबाइल की लाइफ कई गुना बढ़ जाएगी।