फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shri Ramayana Yatra 2022: रामभक्तों के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरू हो रही रामायण यात्रा ट्रेन, जानें कितना है किराया और कैसे होगी बुकिंग

Fri, 11 Feb 2022 07:07 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 11 Feb 2022 07:07 PM IST
विज्ञापन
Shri Ramayana Yatra 2022 will start from february 22 know Train Ticket Price and everything about this tour package
इस दिन से शुरू हो रही रामायण यात्रा ट्रेन - फोटो : Twitter- @AshwiniVaishnaw

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) द्वारा चलाई जाने वाली बेहद ही लोकप्रिय ट्रेन 'श्री रामायण यात्रा' अपने अगले सफर के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये ट्रेन 22 फरवरी को दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से एक बार फिर रवाना की जाएगी। प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े स्थलों के पर्यटन के लिए भारतीय रेल की अनूठी योजना के तहत इसकी शुरुआत की जा रही है। ये ट्रेन 19 रात और 20 दिनों में अपनी यात्रा पूरी करेगी। इस पवित्र यात्रा में आप भगवान राम के जीवन से जुड़ी सभी जगहों के दर्शन कर सकेंगे। पहले भी ये यात्रा आयोजित की गई थी, जो कि पर्यटकों काफी पसंद आई थी। अब ये ट्रेन फिर से चलने के लिए तैयार है। भारतीय रेल की ये ट्रेन एक डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन है, जिसमें फर्स्ट एसी और सेकेंड एसी क्लास मौजूद है। तो चलिए आज जानते हैं इस यात्रा के लिए कैसे टिकट करानी है और इस ट्रेन में क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं... 

Shri Ramayana Yatra 2022 will start from february 22 know Train Ticket Price and everything about this tour package
इस दिन से शुरू हो रही रामायण यात्रा ट्रेन - फोटो : Twitter- @AshwiniVaishnaw
ट्रेन में मिलेंगी ये सुविधाएं
  • इस ट्रेन में दो शानदार डाइनिंग रेस्टोरेंट, साफ-सुथरी रसोई, हर डिब्बों में शॉवर क्यूबिकल, सेंसर-आधारित वॉशरूम फंक्शन, यात्रियों के लिए फुट मसाजर और एक मिनी-लाइब्रेरी समेत कई सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक तिजोरी, प्रत्येक कोच के लिए सुरक्षा गार्ड जैसी सुरक्षा सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। 
Shri Ramayana Yatra 2022 will start from february 22 know Train Ticket Price and everything about this tour package
इस दिन से शुरू हो रही रामायण यात्रा ट्रेन - फोटो : Twitter- @V_Shuddhi
  • साथ ही यात्रा के दौरान सभी जरूरी स्वास्थ्य उपायों का ध्यान रखा जाएगा। कोरोना की वजह से सुरक्षा को देखते हुए 18 साल या उससे अधिक उम्र के यात्रियों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन अनिवार्य है। इसके अलावा भी सभी प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Shri Ramayana Yatra 2022 will start from february 22 know Train Ticket Price and everything about this tour package
इस दिन से शुरू हो रही रामायण यात्रा ट्रेन - फोटो : iStock
कितना है किराया
  • श्री रामायण यात्रा डीलक्स ट्रेन की सेकेंड क्लास एसी का किराया 99,475 रुपये प्रति व्यक्ति और फर्स्ट क्लास एसी का 1,21,735 रुपये प्रति व्यक्ति है। इस किराए में प्रत्येक यात्री को एसी कोचों में ट्रेन यात्रा, एसी होटलों में आवास, शाकाहारी भोजन, सड़क मार्ग के जरिए एसी वाहनों में सफर, दर्शनीय स्थलों के दर्शन, यात्रा बीमा और आईआरसीटीसी टूर प्रबंधकों की सेवाएं आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Shri Ramayana Yatra 2022 will start from february 22 know Train Ticket Price and everything about this tour package
इस दिन से शुरू हो रही रामायण यात्रा ट्रेन - फोटो : Twitter- @IRCTCofficial
कैसे करें यात्रा की बुकिंग?
  • इस यात्रा की बुकिंग के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जाकर आप इस ट्रेन की टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed