भारत में बड़े पैमाने पर लोग वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश कर रहे हैं। खासतौर पर इस स्कीम की शुरुआत वरिष्ठ नागरिकों के लिए की गई है, जिसमें 60 या उससे अधिक उम्र का कोई भी वरिष्ठ नागरिक निवेश कर सकता है। वर्तमान समय में इस स्कीम में 7.4 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है, जो कि बैंक एफडी पर मिलने वाली ब्याज दर से भी अधिक और फायदेमंद है। इस योजना में आपको इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत छूट भी मिलती है। इस स्कीम में न्यूनतम 1 हजार रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है। वहीं अधिकतम 15 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है। इस योजना के तहत आपको आपको बंपर रिटर्न के साथ दूसरे बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको इस योजना से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-
Senior Citizen Saving Scheme: वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश करने का है प्लान, तो जानें स्कीम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sun, 30 Jan 2022 03:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन