फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरत की बात: बिना डेबिट कार्ड एसबीआई के एटीएम से निकालना चाहते हैं पैसे, जानें क्या है प्रोसेस

Mon, 18 Apr 2022 11:58 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 18 Apr 2022 11:58 AM IST
विज्ञापन
SBI How To Withdraw Money through SBI ATM without debit card know the process
How To Withdraw Money through SBI ATM without debit card - फोटो : Pixabay

मोबाइल फोन आने के बाद बैंकिंग काफी आसान हो गई है। आज इंटरनेट की मदद से आप आसानी से अपने बैंकिंग से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को कर सकते हैं। इंटरनेट बैंकिंग ने आज हमारे कई कामों को काफी आसान बना दिया है। अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप बिना डेबिट कार्ड के एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपके मोबाइल फोन में योनो एसबीआई एप का होना जरूरी है। बिना डेबिट कार्ड एटीएम से पैसे निकालने की प्रोसेस काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप बड़ी ही आसानी से कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन स्टेप्स के बारे में विस्तार से - 

SBI How To Withdraw Money through SBI ATM without debit card know the process
How To Withdraw Money through SBI ATM without debit card - फोटो : Pixabay

अगर आप एसबीआई के एटीएम से बिना डेबिट कार्ड के पैसे निकालना चाहते हैं। इस स्थिति में आपके फोन में एसबीआई योनो एप का होना जरूरी है। आप देश के किसी भी कोने में स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं।

SBI How To Withdraw Money through SBI ATM without debit card know the process
How To Withdraw Money through SBI ATM without debit card - फोटो : istock

इसके लिए आपको सबसे पहले एसबीआई के नजदीकी एटीएम में विजिट करना होगा। एटीएम में विजिट करने के बाद आपको अपने एसबीआई योनो एप में लॉगिन करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
SBI How To Withdraw Money through SBI ATM without debit card know the process
How To Withdraw Money through SBI ATM without debit card - फोटो : istock

योनो एप में लॉगिन करने के बाद आपको होम पेज पर जाना है और वहां पर योनो कैश के विकल्प का चयन करना है। इस प्रोसेस को करने के बाद आपको एटीएम के सेक्शन पर क्लिक करना है।

विज्ञापन
SBI How To Withdraw Money through SBI ATM without debit card know the process
How To Withdraw Money through SBI ATM without debit card - फोटो : istock

नेक्स्ट स्टेप पर आपको उस अमाउंट को दर्ज करना है, जितना आप एटीएम से निकालना चाहते हैं। ये करने के बाद आपको 6 अंकों के पिन को दर्ज करना होगा। पिन आपके योनो कैश ट्रांजैक्शन नंबर पर आ जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed