SBI Electric Vehicle Loan: देश में इलेक्ट्रिक कार को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार कई योजनाओं को चला रही है। भारत सरकार के साथ कई बैंक्स भी इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने पर खास ऑफर्स ग्राहकों को दे रहे हैं। अगर आप इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इसी कड़ी में आज हम आपको एसबीआई के एक खास ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं। एसबीआई इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने पर एक खास लोन ऑफर ग्राहकों को दे रहा है। एसबीआई के इस ऑफर का नाम ग्रीन कार लोन है। इस ग्रीन कार लोन ऑफर का लाभ लेकर आप सस्ती कीमतों पर इलेक्ट्रिक कार खरीद सकते हैं। देश भर में कई लोग एसबीआई के इस लोन ऑफर का लाभ उठाकर इलेक्ट्रिक कार खरीद रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एसबीआई ग्रीन कार लोन से जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल्स देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
SBI EV Car Loan: इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर एसबीआई दे रहा ये खास लोन ऑफर, जानें क्या है स्कीम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन