Air Cooler Bad Smell Solution: भीषण गर्मी के मौसम में उमस और तपिश से बचने के लिए कूलर हमारा सबसे बड़ा सहारा होता है। मगर कई बार ऐसा होता है कि जैसे ही हम कूलर चालू करते हैं, उसमें से गंदे पानी, सीलन या सड़न की भयानक बदबू आने लगती है। यह बदबू पूरे कमरे में फैल जाती है, जिससे घर में बैठना तक मुश्किल होने लगता है।
ऐसा होने के पीछे का एक बड़ा कारण कूलर की घास (हनीकॉम्ब पैड) और टंकी में बैक्टीरिया या फंगस जमा होना है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो महंगे रूम फ्रेशनर के बजाय अपने किचन में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करके न सिर्फ बदबू से छुटकारा पा सकते हैं, बल्कि अपने कमरे को भी महता सकते हैं।
2 of 5
बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाएं
- फोटो : AI
बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाएं
कूलर की टंकी को अच्छी तरह साफ करने के बाद, उसमें ताजा पानी भरें। अब इस पानी में दो चम्मच बेकिंग सोडा और एक नींबू का रस निचोड़कर मिला दें। बेकिंग सोडा पानी में पनपने वाले बैक्टीरिया और फंगस को जड़ से खत्म करता है, जबकि नींबू का रस गंदी बदबू को दूर करके पूरे कमरे में एक ताजगी भरी खुशबू फैला देता है।
3 of 5
कपूर और नीम की पत्तियों का देसी नुस्खा
- फोटो : amar ujala
कपूर और नीम की पत्तियों का देसी नुस्खा
अगर बदबू बहुत ज्यादा आ रही है, तो दो-तीन कपूर की गोलियों को पीसकर पाउडर बना लें और उसे कूलर के पानी में डाल दें। इसके साथ ही एक मलमल के कपड़े में थोड़ी सी नीम की पत्तियां बांधकर टंकी में डाल दें। कपूर पानी को सुगंधित बनाएगा और नीम की पत्तियां एंटी-बैक्टीरियल होने के कारण कीड़े-मकोड़े और मच्छरों को पनपने नहीं देंगी।
4 of 5
कूलर की घास और पैड्स को कैसे साफ करें?
- फोटो : अमर उजाला
कूलर की घास और पैड्स को ऐसे साफ करें
कूलर की बदबू से छुटकारा पाने के लिए सिर्फ पानी बदलना ही काफी नहीं है, बल्कि कूलर की घास (कूलिंग पैड्स) को भी साफ करना जरूरी है। हफ्ते में एक बार पाइप से तेज पानी मारकर घास पर जमी गंदगी और काई को साफ करें। अगर घास ज्यादा पुरानी और सड़ चुकी हो, तो उसे तुरंत बदल लें, क्योंकि पुरानी घास से लगातार सड़न की बदबू आती रहती है।
5 of 5
काई और मच्छरों से बचने के लिए जरूरी टिप
- फोटो : Freepik
मच्छरों और काई से बचने के लिए जरूरी टिप
कूलर में कभी भी कई दिनों तक पुराना पानी जमा न रहने दें, क्योंकि इससे न सिर्फ बदबू आती है बल्कि डेंगू के मच्छर भी पनपते हैं। हर तीसरे दिन कूलर का पुराना पानी पूरी तरह सुखाकर नया पानी भरें। इसके अलावा, हफ्ते में एक बार पूरी टंकी को अच्छे से रगड़कर साफ करने से काई जमा नहीं होगी और हवा हमेशा साफ मिलेगी।