फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saving Tips: सैलरी मिलते ही अपनाएं बजट का यह अचूक फार्मूला, हर महीने होगी मोटी बचत

Sat, 06 Jun 2026 08:24 PM IST
Shikhar Baranawal वसुंधरा वाथम, अमर उजाला, नई दिल्ली
वसुंधरा वाथम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sat, 06 Jun 2026 08:24 PM IST
सार

Salary Management Tips For Beginners: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि जो लोग सैलरी पाते हैं वो महीने अंत तक एक-एक पैसे के मोहताज हो जाते हैं। आइए इस लेख में पांच आसान फाइनेंशियल टिप्स के बारे में जानते हैं जिससे आप अच्छी बचत कर सकते हैं।

विज्ञापन
Salary Management: Do You Spend Blindly as Soon as Salary is Credited? Follow These 5 Rules know in hindi
सैलरी सेविंग टिप्स - फोटो : AI

क्या आप भी अक्सर सैलरी बैंक में क्रेडिट होते ही बिना योजना के खर्च करना शुरू कर देते हैं? जिस वजह से महीने के अंत में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है? लेकिन यदि आप सैलरी आते ही बजट बना लें और खर्चों को सही तरीके से मैनेज करें, तो न केवल बचत कर सकते हैं, बल्कि भविष्य को भी मजबूत बना सकते हैं।



कमाई से ज्यादा जरूरी है उसे संभालना

आज के इस तकनीकी युग में अच्छी कमाई करना जितना जरूरी है, उससे कहीं अधिक जरूरी है उस कमाई को सही तरीके से संभालना। अक्सर ही हम लोग सैलरी आते ही अनावश्यक चीजों में पैसा खर्च कर देते हैं और महीने के अंत में परेशान होने लगते हैं।

जानकार बताते हैं कि जीवन में वित्तीय स्थिरता पाने के लिए सबसे जरूरी है जरूरत और दिखावे के बीच का अंतर समझना। यदि आप अपनी तय आय के अनुसार बजट बनाएं, फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें और बचत करने की आदत विकसित करें, तो भविष्य की आर्थिक चुनौतियों का सामना आसानी से कर सकते हैं। क्योंकि समझदारी से किया गया खर्च और नियमित बचत की आदतें ही भविष्य में आर्थिक सफलता की कुंजी बनती हैं।

Salary Management: Do You Spend Blindly as Soon as Salary is Credited? Follow These 5 Rules know in hindi
जरूरत और दिखावे में फर्क समझें - फोटो : AdobeStock
वित्तीय सफलता के पांच सुनहरे नियम

1. जरूरत और दिखावे में फर्क समझें
आप वित्तीय प्रबंधन की शुरुआत अपनी वास्तविक जरूरतों को पहचानने से करें। आज के समय में सोशल मीडिया के प्रभाव और बढ़ती उपभोक्तावादी संस्कृति के कारण लोग दूसरों को देखकर फिजूलखर्ची करने लगे हैं। महंगे मोबाइल, ब्रांडेड कपड़े व लग्जरी चीजें कई बार हमारी जरूरत के बजाय दिखावे का हिस्सा होती हैं। इसलिए जब भी खरीदारी करें, खुद से पूछें कि यह वस्तु वास्तव में आपके लिए जरूरी है या सिर्फ आपकी इच्छा का एक हिस्सा। जब आप जरूरत और चाहत के बीच अंतर समझ लेते हैं, तो अनावश्यक खर्च अपने आप कम होने लगते हैं।
 
Salary Management: Do You Spend Blindly as Soon as Salary is Credited? Follow These 5 Rules know in hindi
सैलरी मिलते ही बजट तैयार करें - फोटो : AdobeStock

2. सैलरी मिलते ही बजट तैयार करें
बजट तैयार करना आर्थिक अनुशासन का सबसे प्रभावी साधन है। ऐसे में सैलरी आते ही सबसे पहले पूरे महीने के खर्चों की एक सूची बनाएं। इसमें घर का किराया, बिजली-पानी का बिल, बच्चों की पढ़ाई, यात्रा और अन्य आवश्यक खर्चों को प्राथमिकता से लिखें। इसके बाद मनोरंजन, बाहर खाने-पीने और अन्य वैकल्पिक खर्चों के लिए एक सीमित राशि रखें। सही तरह से बजट बनाने से आपको यह स्पष्ट पता रहेगा कि पैसा कहां खर्च हो रहा है और कहां बचाया जा सकता है। आपकी यह रणनीति महीने के अंत में होने वाले आर्थिक तनाव को भी कम करेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salary Management: Do You Spend Blindly as Soon as Salary is Credited? Follow These 5 Rules know in hindi
बचत को खर्च नहीं, सबसे पहली प्राथमिकता बनाएं - फोटो : AdobeStock
3. बचत को खर्च नहीं, सबसे पहली प्राथमिकता बनाएं

अधिकतर लोग पहले खर्च करते हैं और जो बच जाता है उसे बचत मान लेते हैं। मगर आपका यह तरीका बिल्कुल गलत है। सैलरी क्रेडिट होते ही सबसे पहले एक निश्चित राशि बचत या निवेश के लिए अलग कर दें। आप आपातकालीन फंड (इमरजेंसी फंड), फिक्स्ड डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड या अन्य सुरक्षित निवेश विकल्पों का चयन करें। नियमित बचत की आदत भविष्य में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है और अचानक आने वाली जरूरतों में सहारा बनकर आपको उससे पार पाने में मदद करती है। याद रखें आपकी छोटी-छोटी बचत ही आगे चलकर बड़े फंड के रूप में तैयार होती है।

 
विज्ञापन
Salary Management: Do You Spend Blindly as Soon as Salary is Credited? Follow These 5 Rules know in hindi
अपनी स्किल (कौशल) बढ़ाने पर निवेश करें - फोटो : AdobeStock

4. अपनी स्किल (कौशल) बढ़ाने पर निवेश करें

क्या आप जानते हैं कि सबसे अच्छा निवेश स्वयं पर किया गया होता है? यदि आप अपनी आय बढ़ाना चाहते हैं, तो केवल किसी फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा जमा कराकर नहीं, बल्कि नई स्किल सीखकर भी इसे बढ़ा सकते हैं। कोई नया ऑनलाइन कोर्स, प्रोफेशनल ट्रेनिंग, नई तकनीकों की जानकारी और नई भाषा सीखकर आप अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। जानकार सलाह देते हैं कि बेहतर स्किल्स आपको अधिक अवसर और बेहतर वेतन दिलाने में मदद करती हैं। इसलिए पारंपरिक विकल्पों में निवेश के साथ-साथ खुद पर भी यह निवेश अवश्य करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed