Earthquake Safety Tips: आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए। दरअसल, सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में भूकंप के तेज झटके आए। भूकंप के झटके तेज थे और ये 10 सेकंड तक महसूस भी किए गए।
बात इसकी तीव्रता की करें तो रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 बताई गई। भूकंप का केंद्र दिल्ली के धौलकुआं में दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज के पास था। साथ ही इसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे था। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि अगर कभी भूकंप आए तो क्या करें और क्या न करें जिससे अपनी और अपनों की जान बचाई जा सके। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
2 of 5
Delhi Earthquake: दिल्ली में भूकंप।
- फोटो : Adobe Stock
भूलकर न करें ये गलतियां:-
- अगर भूकंप आता है तो गलती से भी घर में या ऐसी जगह पर न रहें जहां ऊपर छत है। जैसे, दफ्तर, घर, दुकान आदि
- लिफ्ट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए इसकी जगह पर आप सीढ़ियों से बाहर खुली जगह पर चले जाएं
- कई लोग अपना जरूरी सामान लेने लगते हैं, ऐसी गलती न करें और सीधे घर से बाहर चलें जाएं
3 of 5
Delhi Earthquake: दिल्ली में भूकंप।
- फोटो : X/@NCS_Earthquake
- बाहर खुली ऐसी जगह पर न खड़े हों जहां पर बिजली की लाइनें हों
- अगर आपके आसपास बहुत सारे पेड़ हैं तो ऐसी जगह पर खड़े होने से भी बचना चाहिए
- छोटे बच्चों को भूकंप आने पर अकेले न छोड़ें और उन्हें साथ लेकर जाएं।
4 of 5
Delhi Earthquake: दिल्ली में भूकंप।
- फोटो : Adobe Stock
इन बातों का रखें विशेष ध्यान:-
- भूकंप आने पर अगर आप घर के अंदर हैं और बाहर नहीं निकल सकते हैं तो किसी मजबूत टेबल या किसी फर्नीचर के नीचे छिप जाएं। हालांकि, कंपन कम होने पर या बंद होने पर धीरे-धीरे घर से बाहर जरूर निकल जाएं
- कमरे के किसी कोने में या दरवाजे की चौखट के नीचे खड़े होकर सुरक्षित रह सकते हैं
5 of 5
Delhi Earthquake: दिल्ली में भूकंप।
- फोटो : Adobe Stock
- अगर भूकंप आता है तो घर से तुरंत बाहर निकलें और सीढ़ियों का इस्तेमाल करके सीधे किसी खुली जगह पर जाएं
- अगर आप चलती गाड़ी में हैं तो अपनी गाड़ी को तुरंत रोकें और गाड़ी में ही रह सकते हैं
- किसी पुल या रैंप पर गाड़ी खड़ी करके न रूकें, इसकी जगह पर किसी नॉर्मल सड़क पर गाड़ी को रोकें।