फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: घर बैठे रुपे क्रेडिट कार्ड को कर सकते हैं यूपीआई के साथ लिंक, जान लेंगे तरीका तो नहीं होगी दिक्कत

Wed, 17 May 2023 08:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 17 May 2023 08:31 AM IST
विज्ञापन
Rupay Credit Card: How to link rupay credit card with upi app follow these simple steps
रुप क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करने का तरीका - फोटो : अमर उ

Rupay Credit Card: अगर आप देखेंगे तो अब लोग कैश की जगह ऑनलाइन पेमेंट ज्यादा करते हैं। इसके कई फायदे हैं, जैसे- कैश अपने पास नहीं रखना पड़ता, कैश खोने या चोरी होने का डर नहीं रहता आदि। इसलिए लोग कैश की जगह यूपीआई एप के जरिए अपने बैंक खाते से पेमेंट कर देते हैं। इसी कड़ी में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने पिछले दिनों क्रेडिट कार्ड को एकीकृत भुगतान इंटरफेस यानी यूपीआई से जोड़ने का विकल्प लोगों को उपलब्ध कराया। फिलहाल ये सुविधा रुपे क्रेडिट कार्डधारक ले सकते हैं। इसमें आप अपने रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करके भुगतान कर सकते हैं। तो चलिए अगर आप भी अपने रुपे क्रेडिट कार्ड से यूपीआई के जरिए पेमेंट करना चाहते हैं, तो पहले आपको कार्ड को यूपीआई से लिंक करना होगा। इसका तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...

Rupay Credit Card: How to link rupay credit card with upi app follow these simple steps
रुप क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करने का तरीका - फोटो : istock

इस तरह कर सकते हैं रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी एक रुपे क्रेडिट कार्डधारक हैं और आप भी अपने कार्ड को यूपीआई से लिंक करना चाहते हैं, तो आप ऐसा कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले प्ले स्टोर से भी एप को डाउलोड करना है, अगर आपके पास ये एप पहले से है तो इसे अपडेट कर लें
  • इसके बाद आपको इस एप पर अपना रजिस्ट्रेशन करना है
Rupay Credit Card: How to link rupay credit card with upi app follow these simple steps
रुप क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर आपको यहां क्रेडिट कार्ड का विकल्प चुनना है
  • अब अपने क्रेडिट कार्ड के बैंक को चुन लें
  • इसके बाद आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर यहां दर्ज कर देना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Rupay Credit Card: How to link rupay credit card with upi app follow these simple steps
रुप क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आपको अपना क्रेडिट कार्ड चुनना है और फिर कंफर्म पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपना यूपीआई पिन बना लेना है, जिसकी जरूरत आपको पेमेंट करते समय पड़ती है
  • जब आप इस प्रोसेस को कर लेंगे, तो अब आपका रुपे क्रेडिट कार्ड यूपीआई एप से लिंक हो जाएगा
विज्ञापन
Rupay Credit Card: How to link rupay credit card with upi app follow these simple steps
रुप क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब आपको जब भी अपने क्रेडिट कार्ड के जरिए यूपीआई पेमेंट करनी है, तो आपको पहले की तरह किसी भी क्यूआर कोड को स्कैन करना है
  • इसके बाद आपको भुगतान की राशि भरनी है
  • फिर क्रेडिट कार्ड का विकल्प चुनें और आखिर में यूपीआई पिन डालें और पेमेंट कर दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed