Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Room Humidity Tips Four Common Mistakes That Increase Indoor Humidity in Summer and How to Fix Them
{"_id":"6a4265fce13c1bbc9e0110c4","slug":"room-humidity-tips-four-common-mistakes-that-increase-indoor-humidity-in-summer-and-how-to-fix-them-2026-06-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Humidity Reason:भीषण गर्मी में कमरे की उमस बढ़ने के ये हैं चार कारण, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलतियां","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Humidity Reason:भीषण गर्मी में कमरे की उमस बढ़ने के ये हैं चार कारण, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलतियां
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 29 Jun 2026 06:03 PM IST
सार
Cooler Water Pump Humidity: इन दिनों भीषण गर्मी के साथ-साथ उमस भी बढ़ गया है। ऐसे में अक्सर लोग कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जिससे उनके घरों की उमस और बढ़ जाती है। आइए इस लेख में इन्हीं गलतियों के बारे में विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कमरे की उमस कैसे कम करें?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Tips to Reduce Room Humidity in Summer: इन दिनों देश भर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और तापमान बढ़ने के साथ-साथ हवा में उमस (चिपचिपी गर्मी) भी बहुत बढ़ गई है। इस मौसम में ज्यादातर लोगों की यही शिकायत रहती है कि घर के भीतर बैठना भी दूभर हो गया है। दरअसल, जाने-अनजाने में हम अपने ही घरों में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे कमरे की नमी और तापमान दोनों बहुत तेजी से बढ़ जाते हैं। जब घर के भीतर की गर्म और नम हवा बाहर नहीं निकल पाती, तो पूरा कमरा एक तपती भट्टी और घुटन भरे उमस में बदल जाता है।
आइए इस लेख में समझते हैं कि भीषण गर्मी के इस दौर में कमरे की उमस बढ़ने के वे चार मुख्य कारण और गलतियां कौन सी हैं, जिन्हें सुधारकर आप राहत पा सकते हैं।
2 of 5
लगातार पानी वाले मोटर के साथ कूलर चलाना
- फोटो : AI
लगातार पानी वाले मोटर के साथ कूलर चलाना
इस मौसम में सबसे बड़ी गलती लोग यह करते हैं कि वे बंद कमरे में कूलर वॉटर पंप के साथ लगातार चालू रखते हैं। बता दें कि कूलर पानी के वाष्पीकरण के नियम पर काम करता है, जिससे हवा में नमी का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और पसीना सूखना बंद हो जाता है, जिससे चिपचिपी उमस पैदा होती है।
इसलिए कूलर चलाते समय कमरे में वेंटिलेशन जरूर रखें और साथ ही जब कमरे के अंदर अधिक चिपचिपी गर्मी हो तो उस समय कूलर का पानी वाले मोटर का स्विच ऑफ कर दें।
3 of 5
कमरों को बिना वेंटिलेशन के पूरी तरह बंद रखना
- फोटो : adobe stock
कमरों को बिना वेंटिलेशन के पूरी तरह बंद रखना
बहुत से लोग बाहर की गर्म हवा और लू से बचने के लिए दिन भर घर के सारे दरवाजे और खिड़कियां कसकर बंद रखते हैं। उचित वेंटिलेशन (हवा की आवाजाही) न होने के कारण कमरे के अंदर मौजूद हवा बाहर नहीं निकल पाती और हमारे सांस लेने या पसीने से पैदा हुई नमी अंदर ही जमा होकर उमस और घुटन को कई गुना बढ़ा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिन के समय खिड़कियों और पर्दों को खुला छोड़ना
- फोटो : adobe stock
दिन के समय खिड़कियों और पर्दों को खुला छोड़ना
अगर आपके कमरे की खिड़कियों पर सूरज की सीधी धूप आ रही है और आपने पर्दे नहीं डाले हैं, तो अंदर का तापमान तेजी से बढ़ेगा। सीधी धूप कमरे की दीवारों, फर्श और सामान को बहुत ज्यादा गर्म कर देती है, जिससे कूलर या पंखा चलाने के बावजूद कमरा अंदर से लगातार तपता रहता है।
विज्ञापन
5 of 5
कुछ नमी पैदा करने वाली गतिविधियां
- फोटो : एआई जनरेटेड
कुछ नमी पैदा करने वाली गतिविधियां
घर के अंदर कपड़े धोना, सुखाना, नहाना या रसोई में बिना एग्जॉस्ट फैन के खाना पकाने से भी घर के अंदर भारी मात्रा में गर्म भाप और नमी निकलती है। अगर आप किचन या बाथरूम का दरवाजा खुला छोड़ देते हैं, तो वह सारी नमी पूरे घर के कमरों में फैल जाती है और वहां के वातावरण को बेहद उमस भरा और भारी बना देती है। इसलिए खाना पकाते समय और बाथरुम यूज करते समय उसका एग्जॉस्ट फैन जरूर ऑन रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।