फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Room Heater: सर्दियों में बंद कमरें में चला रहे हीटर, तो जरूर जान लें ये बातें, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

Tue, 16 Jan 2024 01:48 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 16 Jan 2024 01:48 PM IST
विज्ञापन
Room Heater Using Tips: Never Do These Mistakes While Using Room Heater
Room Heater - फोटो : Istock

उत्तर भारत समेत विभिन्न जगहों पर ठंड का सितम इस समय काफी बढ़ा हुआ है। कड़ाके की ठंड से लोग काफी परेशान हैं। ऐसे में सर्दी से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपना रहे हैं। ठंड का प्रभाव बढ़ने के बाद से अधिकतर घरों में रूम हीटर का उपयोग किया जा रहा है। रूम हीटर के इस्तेमाल से कमरा जल्दी गर्म हो जाता है। वहीं रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में पता होना चाहिए। अगर आप इन बातों के बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में आपके साथ एक बड़ा हादसा हो सकता है। अगर आप बंद कमरे में रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में दुर्घटना होने की बड़ी संभावना रहती है। इसके अलावा बंद कमरे में रूम हीटर को चलाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी आ सकती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन बातों के बारे में जिनका विशेष ध्यान रूम हीटर को चलाते समय रखना चाहिए। 

Room Heater Using Tips: Never Do These Mistakes While Using Room Heater
Room Heater - फोटो : Istock

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि रूम हीटर का उपयोग करने से कार्बन मोनोऑक्साइड फैलती है। इस वजह से रूम हीटर का इस्तेमाल बंद जगहों पर नहीं करना चाहिए। 

Room Heater Using Tips: Never Do These Mistakes While Using Room Heater
Room Heater - फोटो : Istock

अगर आप बंद कमरे में रूम हीटर का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में आपको खिड़की या दरवाजे को खुला रखना चाहिए। इसके अलावा आपको रूम हीटर को खुद से उचित दूरी पर रखना चाहिए। अगर आप हीटर को अपने नजदीक रखते हैं। ऐसा करने से आपको बेचैनी या सिरदर्द महसूस हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Room Heater Using Tips: Never Do These Mistakes While Using Room Heater
Room Heater - फोटो : Istock

इसके अलावा अगर आप अपने नजदीक रखकर हीटर का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में रजाई, कंबल या कोई दूसरी चीज में आग पकड़ने का खतरा रहता है। 

विज्ञापन
Room Heater Using Tips: Never Do These Mistakes While Using Room Heater
Room Heater - फोटो : Istock

हीटर का इस्तेमाल करते समय स्विच बोर्ड पर ओवरलोडिंग न करें। ऐसा करने से हादसा हो सकता है। इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। 

Indian Railways: अगर कोहरे के कारण ट्रेन हो गई है कैंसिल, तो रिफंड पाने के लिए जान लें ये तरीका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed