फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Property Rights: पत्नी की प्रॉपर्टी पर पति के अधिकार क्या हैं? क्या पत्नी की संपत्ति को बेच सकता है पति

Fri, 19 Apr 2024 12:21 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 19 Apr 2024 12:21 PM IST
विज्ञापन
Rights Of Husband In Wife Property Know All Details Here
Rights Of Husband In Wife Property - फोटो : Istock

Rights Of Husband In Wife Property: आजादी के बाद से देश में महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक स्तर पर ऊपर उठाने के लिए उनको कई संवैधानिक अधिकार दिए गए हैं। आज के वर्तमान परिदृश्य में जब सूचना क्रांति आने के बाद वैश्वीकरण को एक नया आयाम मिला है। ऐसे में समाज का हर एक क्षेत्र तेजी से बदल रहा है। इस हवा के आने से बीते लंबे समय से पितृसत्तामक समाज की जो गहरी जड़ें समाज में विद्यमान थीं। वह कमजोर हो रही हैं। आज के समय महिलाएं हर स्तर पर सशक्त हो रही हैं। महिलाओं के पास भी पुरुषों के साथ-साथ पैतृक संपत्ति में समान अधिकार दिए गए हैं। ऐसे में शादी के बाद पत्नी की संपत्ति में पति के क्या अधिकार हैं। इसको लेकर काफी कंफ्यूजन रहती है। कई बार लोगों का सवाल रहता है कि क्या पति अपनी पत्नी की संपत्ति को उसकी बिना सहमति के बेच सकता है? अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं - 

Rights Of Husband In Wife Property Know All Details Here
Rights Of Husband In Wife Property - फोटो : Istock

गौर करने वाली बात है कि कोई भी व्यक्ति किसी ऐसी प्रॉपर्टी को नहीं बेच सकता है, जो उसके नाम पर नहीं है। वहीं बात अगर पत्नी की संपत्ति की करें, तो उसे आप तभी बेच सकते हैं जब पत्नी की इस पर अनुमति हो। 

Rights Of Husband In Wife Property Know All Details Here
Rights Of Husband In Wife Property - फोटो : Istock

आप बिना पत्नी की अनुमति के उसके नाम पर दर्ज प्रॉपर्टी को नहीं बेच सकते हैं। इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पति ने जो संपत्ति खुद से अपने नाम पर अर्जित की है। उस पर उसकी पत्नी का हक नहीं होता है। 

Post Office: पोस्ट ऑफिस की इस शानदार स्कीम में करें निवेश, सालाना मिलेगी 1 लाख रुपये से भी ज्यादा की ब्याज दर

विज्ञापन
विज्ञापन
Rights Of Husband In Wife Property Know All Details Here
Rights Of Husband In Wife Property - फोटो : Istock

वहीं अगर पति भले ही अपने पैसों से कोई संपत्ति अपनी पत्नी के नाम पर खरीदता है। इस स्थिति में उस संपत्ति पर अधिकार उसकी पत्नी का ही होगा। ऐसी संपत्ति को भी पुरुष बिना अपनी पत्नी के कहीं पर बेच नहीं सकता है। 

विज्ञापन
Rights Of Husband In Wife Property Know All Details Here
Rights Of Husband In Wife Property - फोटो : Istock

इसके अलावा अगर पति की मृत्यु हो जाती है। ऐसे में उसके द्वारा जो खुद से अर्जित की गई संपत्ति है। उस पर हक उसकी मां और विधवा पत्नी का होता है। आपको संपत्ति से जुड़े इन अधिकारों और नियमों के बारे में पता होना जरूरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed