फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Office: पोस्ट ऑफिस की इस शानदार स्कीम में करें निवेश, सालाना मिलेगी 1 लाख रुपये से भी ज्यादा की ब्याज दर

Fri, 19 Apr 2024 10:35 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 19 Apr 2024 10:35 AM IST
विज्ञापन
Post Office Monthly Income Scheme Interest Rate And Benefits Check All Details Here
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : Istock

Post Office Monthly Income Scheme: अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी ऐसी जगह पर निवेश करने की योजना बना रहे हैं, जहां पर इन्वेस्ट करने पर आपको नियमित ब्याज दर मिलती रहे। ऐसे में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम है। अगर आप रेगुलर इनकम प्राप्त करना चाहते हैं। ऐसे में इस स्कीम में निवेश शुरू कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे भी मिलते हैं। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम के बारे में विस्तार से - 

Post Office Monthly Income Scheme Interest Rate And Benefits Check All Details Here
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : Istock

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.4 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। इस स्कीम में आप सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह से निवेश कर सकते हैं। 

Post Office Monthly Income Scheme Interest Rate And Benefits Check All Details Here
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : Istock

अगर आप इस स्कीम में खाता खुलवाकर निवेश शुरू करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। सिंगल अकाउंट खुलाने पर आप अधिकतम 9 लाख रुपये तक स्कीम में इन्वेस्ट कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Post Office Monthly Income Scheme Interest Rate And Benefits Check All Details Here
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : Istock

वहीं अगर आप अपनी पत्नी के साथ ज्वाइंट अकाउंट खुलवाते हैं। ऐसे में आप इस स्कीम में अधिकतम 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। अगर आप ज्वाइंट अकाउंट खुलवाकर 15 लाख रुपये तक निवेश करते हैं। 

विज्ञापन
Post Office Monthly Income Scheme Interest Rate And Benefits Check All Details Here
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : Istock

ऐसे में 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर पर कैलकुलेट करें तो आपको सालाना करीब 1.11 लाख रुपये की आय होगी। अगर आप नियमित आय पाना चाहते हैं। इस स्थिति में आप मंथली इनकम स्कीम में निवेश कर सकते हैं। 

PM Kisan Yojana: इस दिन जारी हो सकती है 17वीं किस्त, क्या आपको मिलेगा लाभ या नहीं? ऐसे करें पता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed