फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Retirement Planning: रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को सुरक्षित करने के लिए इन स्कीम्स में करें निवेश, मिल सकता है बंपर रिटर्न

Tue, 07 Jun 2022 04:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 07 Jun 2022 04:04 PM IST
विज्ञापन
Retirement Planning Tips Know These Investment Plans for Retirees Full Details in Hindi
Retirement Planning - फोटो : Istock

Retirement Planning: अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हम सभी लोग चिंतित रहते हैं। ऐसे में हम काफी पहले से ही रिटायरमेंट प्लानिंग करने लगते हैं। अगर आप रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी की ठीक ढंग से प्लानिंग नहीं करते। इस स्थिति में आपको आर्थिक स्तर पर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए अभी से निवेश करना शुरू कर देना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें निवेश करके आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं। इन स्कीम्स में निवेश करने के बाद आपको शानदार रिटर्न मिलता है। इसी वजह से देश में कई लोग रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से समृद्ध दिशा देने के लिए इन स्कीम्स में निवेश करना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में -

Retirement Planning Tips Know These Investment Plans for Retirees Full Details in Hindi
Retirement Planning - फोटो : Pixabay

इंडेक्स फंड

इंडेक्स फंड में किया गया निवेश रिस्क फ्री और लॉ कॉस्ट इन्वेस्टमेंट माना जाता है। इसमें काफी मॉडरेट रिस्क होता है। इंडेक्स फंड का एक्सपेंस रेश्यो काफी कम होता है। लॉन्ग टर्म में इंडेक्स फंड आपको अच्छा रिटर्न दे सकता है। इंडेक्स फंड में किया गया निवेश भी बजार जोखिमों के अधीन आता है। बाजार गिरने की स्थिति में आपको इंडेक्स फंड में किए निवेश के पैसों को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट कर देना चाहिए।

Retirement Planning Tips Know These Investment Plans for Retirees Full Details in Hindi
Retirement Planning - फोटो : iStock

नेशनल पेंशन सिस्टम

अपनी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए आप नेशनल पेंशन सिस्टम में निवेश कर सकते हैं। नेशनल पेंशन सिस्टम में सरकारी कर्मचारियों के साथ साथ निजी क्षेत्र में काम करने वाले लोग भी निवेश कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Retirement Planning Tips Know These Investment Plans for Retirees Full Details in Hindi
Retirement Planning - फोटो : Istock

इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80CCD(1) के तहत छूट भी मिलती है। अगर आप भी अपनी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को सुरक्षित करना चाहते हैं। ऐसे में आप एनपीएस के टियर 1 और टियर 2 में खाता खुलवा सकते हैं।

विज्ञापन
Retirement Planning Tips Know These Investment Plans for Retirees Full Details in Hindi
Retirement Planning - फोटो : istock

म्यूचुअल फंड एसआईपी

देश में कई लोग अपनी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को सुरक्षित करने के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश करना पसंद करते हैं। म्यूचुअल फंड में लॉन्ग टर्म के लिए किया गया निवेश अच्छा रिटर्न दे सकता है। इसमें निवेश किए गए पैसों पर कैसा रिटर्न मिलेगा। वह बाजार का व्यवहार तय करता है। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed