Online Shopping Alert: पिछले कुछ सालों में तकनीकी रूप से हम काफी मजबूत हुए हैं और लगभग हर एक काम को करने का तरीका बदल चुका है। जिन कामों के लिए पहले घंटों-घंटों लाइनों में लगना पड़ता था, वही काम अब मोबाइल या कंप्यूटर के एक क्लिक में हो जाते हैं। वहीं, शॉपिंग को ही ले लीजिए। अब लोग ऑफलाइन शॉपिंग से ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। इसमें बिना मार्केट जाए घर पर ही आपकी पसंद का सामान पहुंच जाता है। वहीं, इस दौरान लोगो को कई तरह के ऑफर्स भी मिलते हैं। इन सबके बीच आप जब भी ऑनलाइन शॉपिंग करें, तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। वरना आप ठगी के शिकार हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जालसाज लोगों को ठगने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। तो चलिए जानते हैं ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64f2f3d32894cac706023c1e","slug":"remember-these-4-things-while-online-shopping-to-avoid-fraud-2023-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानें काम की बात: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय जरूर याद रखें ये चार बातें, वरना ठग लगा सकते हैं चपत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जानें काम की बात: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय जरूर याद रखें ये चार बातें, वरना ठग लगा सकते हैं चपत
Sat, 02 Sep 2023 02:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 02 Sep 2023 02:12 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Istock
ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले हमेशा याद रखें ये बातें:-
पहली बात
- आप जब भी ऑनलाइन शॉपिंग करें, तो ये सुनिश्चित करें कि इस काम को हमेशा अपने कंप्यूटर या मोबाइल फोन से ही करें। कई लोग ऑफिस, साइबर कैफे या दोस्त आदि के सिस्टम से भी इस काम को कर लेते हैं। ऐसा न करें, क्योंकि इन सिस्टम में अगर वायरस हुआ तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Istock
दूसरी बात
- कई लोगों की आदत होती है कि वो शॉपिंग वेबसाइट या एप पर ही अपने बैंकिंग आईडी-पासवर्ड सेव कर देते हैं, ताकि उन्हें अगली बार इन्हें फिर से भरने की जरूरत न पड़े। पर ऐसा बिल्कुल न करें, वरना हैकर्स का हमला होने पर आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
तीसरी बात
- जब हम ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं और इस दौरान अगर हम ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, तो हमें अपना पासवर्ड भी डालना पड़ता है। पर आपको पासवर्ड की जगह ओटीपी का इस्तेमाल करना चाहिए। ये आपके मोबाइल पर हर बार नया आता है। इससे आपका पासवर्ड किसी वेबसाइट या एप पर नहीं जा पाता और इससे आपके बैंक खाते को सिक्योर रहने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
चौथी बात
- जब भी ऑनलाइन शॉपिंग करें, तो किसी अनजाने लिंक से, ईमेल पर आए किसी ऑफर के लिंक से, सोशल मीडिया पर चल रहे ऑफर्स के जरिए आदि खरीदरी न करें और न ही इन लिंक पर क्लिक करें। हमेशा विश्वसनीय एप या वेबसाइट से ही खरीदारी करें, वरना आप ठगी के शिकार हो सकते हैं।