फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें काम की बात: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय जरूर याद रखें ये चार बातें, वरना ठग लगा सकते हैं चपत

Sat, 02 Sep 2023 02:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 02 Sep 2023 02:12 PM IST
विज्ञापन
Remember these 4 things while online shopping to avoid fraud
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Istock

Online Shopping Alert: पिछले कुछ सालों में तकनीकी रूप से हम काफी मजबूत हुए हैं और लगभग हर एक काम को करने का तरीका बदल चुका है। जिन कामों के लिए पहले घंटों-घंटों लाइनों में लगना पड़ता था, वही काम अब मोबाइल या कंप्यूटर के एक क्लिक में हो जाते हैं। वहीं, शॉपिंग को ही ले लीजिए। अब लोग ऑफलाइन शॉपिंग से ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। इसमें बिना मार्केट जाए घर पर ही आपकी पसंद का सामान पहुंच जाता है। वहीं, इस दौरान लोगो को कई तरह के ऑफर्स भी मिलते हैं। इन सबके बीच आप जब भी ऑनलाइन शॉपिंग करें, तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। वरना आप ठगी के शिकार हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जालसाज लोगों को ठगने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। तो चलिए जानते हैं ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Remember these 4 things while online shopping to avoid fraud
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Istock

ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले हमेशा याद रखें ये बातें:-

पहली बात

  • आप जब भी ऑनलाइन शॉपिंग करें, तो ये सुनिश्चित करें कि इस काम को हमेशा अपने कंप्यूटर या मोबाइल फोन से ही करें। कई लोग ऑफिस, साइबर कैफे या दोस्त आदि के सिस्टम से भी इस काम को कर लेते हैं। ऐसा न करें, क्योंकि इन सिस्टम में अगर वायरस हुआ तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
Remember these 4 things while online shopping to avoid fraud
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Istock

दूसरी बात

  • कई लोगों की आदत होती है कि वो शॉपिंग वेबसाइट या एप पर ही अपने बैंकिंग आईडी-पासवर्ड सेव कर देते हैं, ताकि उन्हें अगली बार इन्हें फिर से भरने की जरूरत न पड़े। पर ऐसा बिल्कुल न करें, वरना हैकर्स का हमला होने पर आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Remember these 4 things while online shopping to avoid fraud
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

तीसरी बात

  • जब हम ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं और इस दौरान अगर हम ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, तो हमें अपना पासवर्ड भी डालना पड़ता है। पर आपको पासवर्ड की जगह ओटीपी का इस्तेमाल करना चाहिए। ये आपके मोबाइल पर हर बार नया आता है। इससे आपका पासवर्ड किसी वेबसाइट या एप पर नहीं जा पाता और इससे आपके बैंक खाते को सिक्योर रहने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
Remember these 4 things while online shopping to avoid fraud
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

चौथी बात

  • जब भी ऑनलाइन शॉपिंग करें, तो किसी अनजाने लिंक से, ईमेल पर आए किसी ऑफर के लिंक से, सोशल मीडिया पर चल रहे ऑफर्स के जरिए आदि खरीदरी न करें और न ही इन लिंक पर क्लिक करें। हमेशा विश्वसनीय एप या वेबसाइट से ही खरीदारी करें, वरना आप ठगी के शिकार हो सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed