फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Bharat Yojana: आप कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? यहां जानें तरीका और लाभ भी

Wed, 02 Jul 2025 03:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 02 Jul 2025 03:03 PM IST
सार

Ayushamn Card Kiase Ban Sakta Hai: आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है और इस इलाज का खर्च सरकार उठाती है।

विज्ञापन
registration process eligibility criteria and benefits list of ayushman card kaise banwayein
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

Ayushman Card: देश में चलने वाली तमाम योजनाओं के जरिए मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग लाभ ले रहे हैं। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिलता है। जैसे, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की बात करें तो इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है।



दरअसल, ये एक स्वास्थ्य योजना है जो जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लिए चलाई जाती है। इस योजना के तहत जो लोग पात्र होते हैं उनके पहले तो आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और इसी आयुष्मान कार्ड के जरिए कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं आप ये आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाया जा सकता है। आगे आप इसका तरीका जान सकते हैं...

registration process eligibility criteria and benefits list of ayushman card kaise banwayein
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe stock photos

आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है?

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। इसमें कार्डधारक को सालाना 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है। इसमें कई बीमारियां होती हैं जिनका इलाज आप आयुष्मान कार्ड से करवा सकते हैं।
registration process eligibility criteria and benefits list of ayushman card kaise banwayein
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Freepik.com

कहां करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?

  • आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आप इस आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इस आयुष्मान कार्ड से आप सूचीबद्ध अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसमें कई तरह के प्राइवेट और सरकारी अस्पताल शामिल हैं। आप अपने शहर के रजिस्टर्ड अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
registration process eligibility criteria and benefits list of ayushman card kaise banwayein
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

ऑनलाइन तरीका

  • आप अगर ऑनलाइन तरीके से आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जा सकते हैं और यहां से आवेदन कर सकते हैं
  • आप योजना की आधिकारिक एप से भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन
registration process eligibility criteria and benefits list of ayushman card kaise banwayein
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

ऑफलाइन तरीका

  • ऑफलाइन तरीके से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना है
  • फिर यहां पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आपकी पात्रता चेक करते हैं
  • पात्र पाए जाने के बाद आपके दस्तावेज वेरिफाई किए जाते हैं
  • फिर सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है और थोड़े समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed