दुनियाभर में आपको पालतू जानवरों के शौकीन मिल जाएंगे। किसी को कुत्ते पसंद होते हैं तो किसी को बिल्लियां। इन जानवरों की कई प्रजातियां हैं, जो देखने में काफी प्यारी लगती हैं। कुछ लोग घर की सुरक्षा के लिए पालतू जानवर रखते हैं, तो कुछ लोगों का शौक होता है अपने घर में पालतू जानवर रखना। अगर आप भी पालतू जानवर रखने के शौकीन हैं तो ये आपके लिए जरूरी खबर है। दरअसल, दिल्ली से सटे नोएडा में रहने वाले लोगों के लिए अपने पालतू जानवरों जैसे, कुत्ते और बिल्लियों का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। सिर्फ यही नहीं, नोएडा अथॉरिटी ने इन पालतू जानवरों के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख भी तय कर दी है। साथ ही अथॉरिटी ने कहा है कि नोएडा में रहने वाले सभी लोग अपने पालतू कुत्ते और बिल्ली का 15 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करवा लें। ऐसा नहीं करने पर उन्हें जुर्माना भरना होगा। अगर आपके पास भी पालतू जानवर है और आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो, सबसे पहले जान लीजिए कैसे होगा रजिस्ट्रेशन, ताकि बाद में आपको किसी भी तरह की परेशानी न हो। आइए जानते हैं...
अगर आपके पास भी है पालतू कुत्ता या बिल्ली तो कराना होगा रजिस्ट्रेशन, वरना लगेगा भारी जुर्माना, जानिए कैसे होगा पंजीकरण
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन