Bank holidays in July 2024: भले ही आज हम बैंक से जुड़े कई काम ऑनलाइन तरीके से कर लेते हैं, लेकिन कई कामों के लिए हमें आज भी बैंक जाना पड़ता है। जब आपको कोई होम लोन या कोई दूसरा बड़ा लोन लेना होता है, खाता इन-एक्टिव हो जाए, डिमांड ड्राफ्ट यानी डीडी बनवाना हो या कोई दस्तावेज जमा करने के अलावा भी कई अन्य कामों के लिए खाताधारक को बैंक जाना पड़ता है। पर अगर आप इस महीने यानी आज से शुरू हुए जुलाई के महीने में बैंक जाने वाले हैं तो पहले बैंकों की छुट्टियों पर नजर जरूर डाल लें। वरना आप अपने काम से तो बैंक पहुंच जाएंगे, लेकिन बैंक बंद भी हो सकता है क्योंकि इस महीने कुल 12 छुट्टी रहने वाली हैं। ऐसे में आप यहां चेक कर सकते हैं कि आपके शहर में कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे और कब-कब खुले रहेंगे। आप आगे छुट्टियों की पूरी सूची देख सकते हैं...
{"_id":"668224a881c98565c50817fc","slug":"rbi-bank-holiday-2024-list-of-bank-holidays-in-july-2024-2024-07-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"July Bank Holiday: इस महीने 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें जुलाई महीने में बैंकों की छुट्टियों की सूची","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
July Bank Holiday: इस महीने 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें जुलाई महीने में बैंकों की छुट्टियों की सूची
Mon, 01 Jul 2024 09:13 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 01 Jul 2024 09:13 AM IST
विज्ञापन
जुलाई 2024 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट।
- फोटो : Amar Ujala
जुलाई 2024 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट।
- फोटो : Istock
जुलाई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें सूची:-
- बेह दीनखलाम के कारण 3 जुलाई को शिलांग में बैंकों की छुट्टी रहेगी
- मिजो हमीचे इंसुइहखौम पावल यानी एमएचआईपी दिवस के मौके पर अजवाल में 6 जुलाई को बैंक बंद रहेंगे
- 7 जुलाई को रविवार है और इस दिन पूरे देश के बैंकों में छुट्टी रहेगी
जुलाई 2024 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट।
- फोटो : Istock
- इंफाल में 8 जुलाई को कांग-रथयात्रा की वजह से बैंक बंद रहेंगे
- द्रुक्पा त्से-जी के कारण 9 जुलाई को गंगटोक में बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 13 जुलाई को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण और 14 जुलाई को रविवार होने की वजह से पूरे देश के सभी बैंक इस दिन बंद रहेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाई 2024 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट।
- फोटो : Istock
- 16 जुलाई को उत्तराखंड में मनाए जाने वाला त्योहार हरेला मनाया जाएगा, इसलिए राजधानी देहरादून में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी
- मुहर्रम 17 जुलाई को है जिसके कारण देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
विज्ञापन
जुलाई 2024 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट।
- फोटो : Istock
- 21 जुलाई को रविवार है जिसके कारण पूरे देश के सभी बैंक बंद रहेंगे
- जहां एक तरफ 27 जुलाई को चौथा शनिवार पड़ रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ 28 जुलाई को रविवार की छुट्टी है और इसलिए देश के सभी बैंक इन दोनों दिन बंद रहेंगे।