Ration Card: जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं या जरूरतमंद हैं, उनके लिए भारत सरकार कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं के जरिए लोगों तक लाभ पहुंचाया जाता है। इसी कड़ी में लोगों को हर महीने सस्ता राशन मुहैया कराया जाता है, जिसमें गेहूं, चावल जैसी चीजें दी जाती हैं। वहीं, कोविड के समय से लोगों को मुफ्त राशन भी दिया जा रहा है और ये सब हो रहा है राशन कार्ड के जरिए। इसमें परिवार के प्रत्येक सदस्य के हिसाब से हर माह राशन दिया जाता है, लेकिन कई राशन कार्डधारकों के परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड से कट जाता है और इसकी जानकारी भी कई लोगों को नहीं होती है। पर इस स्थिति में आपको परेशान नहीं होना है, बल्कि आप ये चेक कर सकते हैं कि आपका या आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड से कट तो नहीं गया है। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...
{"_id":"65968a937a21270f64072e0f","slug":"ration-card-update-how-to-check-beneficiary-name-in-ration-card-2024-01-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: राशन कार्ड से आपका या परिवार के किसी सदस्य का तो नहीं कट गया है नाम? ऐसे करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: राशन कार्ड से आपका या परिवार के किसी सदस्य का तो नहीं कट गया है नाम? ऐसे करें चेक
Thu, 04 Jan 2024 04:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 04 Jan 2024 04:12 PM IST
विज्ञापन
कैसे पता करें राशन कार्ड से कट गया है नाम?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसे पता करें राशन कार्ड से कट गया है नाम?
- फोटो : istock
राशन कार्डधारक ऐसे करें चेक, नाम कटा है या नहीं:-
स्टेप 1
- अगर आप भी राशन कार्डधारक हो और आपको ये जानना है कि कहीं आपका या परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड से तो नहीं कट गया है
- ऐसे में आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट nfsa.gov.in/Default.aspx पर जाना होगा
कैसे पता करें राशन कार्ड से कट गया है नाम?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको कई ऑप्शन दिखेंगे, जिसमें से आपको राशन कार्ड वाले पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपको 'Ration Card Details On State Portals' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
- फिर आपको अपना राज्य चुनना है, मतलब जिस राज्य का आपका राशन कार्ड बना हुआ है
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे पता करें राशन कार्ड से कट गया है नाम?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको अपना जिला चुनना है और फिर अपना ब्लॉक चुन लें
- अब आपको अपनी पंचायत का नाम चुनना है
- फिर आगे बढ़ते हुए आपको अपनी राशन की दुकान के दुकानदार का नाम चुनना है और इसके बाद राशन कार्ड का प्रकार चुनें
विज्ञापन
कैसे पता करें राशन कार्ड से कट गया है नाम?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- अब आप देखेंगे तो आपकी स्क्रीन पर एक सूची नजर आएगी, दरअसल ये उन लोगों की लिस्ट है जिनके राशन कार्ड बने हैं
- इसके बाद आपको यहां पर अपना नाम ढूंढना है
- आपका नाम अगर इस लिस्ट में है, तो आपका नाम कटा नहीं है, लेकिन नाम न होने पर ये कटा हुआ माना जाता है।