How To Keep Room Warm Without Heater: उत्तर भारत में सर्दी का सितम काफी बढ़ गया है। बीते कुछ दिनों से कड़कड़ाती ठंड लोगों को काफी परेशान कर रही है। ऐसे में कई लोग अपने कमरे को गर्म करने के लिए रूम हीटर को उपयोग में लेकर आ रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि रूम हीटर को चलाने से बिजली बिल तो ज्यादा आता ही है। साथ में इसको ज्यादा इस्तेमाल करने से आपकी सेहत पर भी कई तरह के बुरे असर पड़ सकते हैं। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन शानदार तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको इस्तेमाल में लाकर आप बिना रूम हीटर को चलाए ही अपने कमरे को गर्म कर सकते हैं। इन तरीकों से कमरे को गर्म करने पर न तो आपका ज्यादा बिजली बिल आएगा और न ही आपकी सेहत पर भी किसी तरह का बुरा असर पड़ेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में विस्तार से -
Winter Tips: बिना रूम हीटर चलाए कमरे को करना चाहते हैं गर्म, तो अपनाएं ये तरीके
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 04 Jan 2024 02:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन