Ration Card Alert: सरकार कई सारी सरकारी योजनाओं के जरिए उन लोगों की मदद करने का काम करती है जो गरीब वर्ग से आते हैं या जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। अलग-अलग योजनाएं लोगों को आर्थिक मदद करने के अलावा भी कई अन्य तरह से मदद करती है। इसके अलावा राज्य सरकारें भी कई तरह की योजनाएं चलाती हैं।
{"_id":"681e0055bd46f6e8770bd0f3","slug":"ration-card-rules-common-mistakes-to-avoid-in-ration-card-check-all-details-2025-05-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ration Card: ये एक छोटी सी गलती बंद करवा सकती है आपका राशन कार्ड, चेक करें कहीं आप तो नहीं कर रहे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ration Card: ये एक छोटी सी गलती बंद करवा सकती है आपका राशन कार्ड, चेक करें कहीं आप तो नहीं कर रहे
Fri, 09 May 2025 06:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 09 May 2025 06:47 PM IST
सार
Ration Card Kyo Band Ho Sakta Hai: अगर आपके पास भी राशन कार्ड है तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि अगर आप अपने राशन कार्ड का इस्तेमाल लंबे समय से नहीं करते हैं, तो आपका राशन कार्ड बंद हो सकता है।
विज्ञापन
क्यों कट सकता है राशन कार्ड से नाम?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यों कट सकता है राशन कार्ड से नाम?
- फोटो : Adobe Stock
इस गलती से बंद हो सकता है राशन कार्ड
- अगर आपके पास राशन कार्ड है तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि अगर आप अपने राशन कार्ड का लंबे समय से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो आपका राशन कार्ड बंद हो सकता है। इसे ऐसे समझिए कि अगर आप लंबे वक्त से सरकारी दुकान से राशन कार्ड के जरिए राशन नहीं ले रहे हैं, तो आपके राशन कार्ड को इनएक्टिव समझकर बंद किया जा सकता है। हालांकि, आप दोबारा आवेदन करके अपना राशन कार्ड बनवा सकते हैं।
क्यों कट सकता है राशन कार्ड से नाम?
- फोटो : Adobe Stock
इन गलतियों के कारण भी बंद हो सकता है राशन कार्ड
नंबर 1
- अगर आप राशन कार्डधारक हैं तो जान लें कि आपको ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आप अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो आपका राशन कार्ड बंद हो सकता है। दरअसल, विभाग की तरफ से कहा गया कि राशन कार्डधारकों को अपने प्रत्येक सदस्य (जितने लोगों का नाम राशन कार्ड में दर्ज है) की ई-केवाईसी करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्यों कट सकता है राशन कार्ड से नाम?
- फोटो : Adobe Stock
- इस ई-केवाईसी को करवाने के लिए राशन कार्डधारक और कार्ड दिए बाकी सदस्यों को अपने राशन डीलर के पास जाना होता है। यहां पर पोस मशीन के जरिए आपकी ई-केवाईसी कर दी जाती है, लेकिन जो इसे नहीं करवाता है उसका राशन कार्ड रद्द हो सकता है।
विज्ञापन
क्यों कट सकता है राशन कार्ड से नाम?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
- जान लें कि राशन कार्ड सिर्फ उन लोगों का बनता है जो इसके लिए पात्र होते हैं। इसमें एपीएल और बीपीएल जैसे राशन कार्ड शामिल होते हैं, लेकिन अगर कोई अपात्र शख्स गलत दस्तावेज लगाकर या फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवा लेता है, तो विभाग द्वारा ऐसे लोगों की पहचान कर उनके राशन कार्ड बंद किए जाते हैं।