फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: क्या आप जानते हैं एक्सप्रेस, मेल और सुपरफास्ट ट्रेनों में अंतर? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज

Fri, 09 May 2025 04:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 09 May 2025 04:55 PM IST
सार

Difference Between Express Mail and Superfast Trains: क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है कि इन तीनों में अंतर क्या है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Difference Between Express Mail and Superfast Trains Interesting Facts in Hindi
क्या आप जानते हैं एक्सप्रेस, मेल और सुपरफास्ट ट्रेनों में अंतर - फोटो : AdobeStock

Difference Between Express Mail and Superfast Trains: भारतीय रेलवे की हजारों ट्रेनें देश के विभिन्न भागों को एक दूसरे से जोड़ने का काम करती हैं। यही एक बड़ा कारण है, जिसकी वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवनरेखा कहा जाता है। भारतीय ट्रेनें यात्रा का काफी सुविधाजनक और किफायती साधन है। इसी वजह से हर रोज भारतीय ट्रेनों में लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। भारतीय रेलवे नेवटर्क की गिनती दुनिया के विशालतम रेल नेटवर्कों में की जाती है। यही नहीं भारतीय रेलवे द्वारा देश में लाखों लोगों को रोजगार भी दिया जा रहा है। ट्रेन में सफर करने के लिए जब हम स्टेशन पर जाते हैं, तो प्लेटफॉर्म पर मेल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों को देखते हैं। वहीं क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है कि इन तीनों में अंतर क्या है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

Difference Between Express Mail and Superfast Trains Interesting Facts in Hindi
क्या आप जानते हैं एक्सप्रेस, मेल और सुपरफास्ट ट्रेनों में अंतर - फोटो : AdobeStock

एक्सप्रेस ट्रेनें

  • एक्सप्रेस ट्रेनें सेमी प्रायोरिटी वाली ट्रेन सेवा होती हैं।
  • एक्सप्रेस ट्रेनें 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड पर चलती हैं।
  • इन ट्रेनों का नाम अक्सर किसी शहर, जगह या व्यक्ति के नाम पर रखा जाता है।
  • इनमें जनरल, स्लीपर और एसी कोच लगे होते हैं। इनकी रफ्तार सुपरफास्ट ट्रेनों से कम होती है। 
Difference Between Express Mail and Superfast Trains Interesting Facts in Hindi
क्या आप जानते हैं एक्सप्रेस, मेल और सुपरफास्ट ट्रेनों में अंतर - फोटो : AdobeStock

मेल 

  • मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की स्पीड सुपरफास्ट ट्रेनों की तुलना में कम होती है।
  • इस ट्रेन की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की होती है।
  • सफर के दौरान मेल ट्रेनें कई जगहों पर रुकती हैं।
  • यह ट्रेन प्रमुख शहरों के साथ-साथ लंबी दूरी के स्टेशनों को भी जोड़ने का काम करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Difference Between Express Mail and Superfast Trains Interesting Facts in Hindi
क्या आप जानते हैं एक्सप्रेस, मेल और सुपरफास्ट ट्रेनों में अंतर - फोटो : AdobeStock

सुपरफास्ट ट्रेनें 

  • सुपरफास्ट ट्रेनें मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में तेज चलती हैं।
  • इन ट्रेनों की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा होती है।
  • इन ट्रेनों का स्टोपेज कम होता है मतलब ये काफी कम जगहों पर रुकती हैं। 
विज्ञापन
Difference Between Express Mail and Superfast Trains Interesting Facts in Hindi
क्या आप जानते हैं एक्सप्रेस, मेल और सुपरफास्ट ट्रेनों में अंतर - फोटो : AdobeStock
  • मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में सुपरफास्ट ट्रेनों का किराया भी अधिक होता है।
  • इन ट्रेनों को जिस रूट पर चलाया जाता है उन पर इन्हें प्रायोरिटी दी जाती है।
  • इन ट्रेनों में भी जनरल, स्लीपर और एसी कोच लगे होते हैं। 

CNG: गर्मियों में अपनी सीएनजी कार का ऐसे रखें ध्यान, वरना हो सकता है हादसा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed