Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Ration Card Latest Update CCTV Camera Will Put to Keep EYE on Dealers Food Distribution
{"_id":"62d8fde2303ec1634f614eec","slug":"ration-card-latest-update-cctv-camera-will-put-to-keep-eye-on-dealers-food-distribution","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ration Card: राशन डीलर नहीं कर पाएगा राशन की चोरी, सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ration Card: राशन डीलर नहीं कर पाएगा राशन की चोरी, सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
Ration Card: देश में एक बड़ी आबादी सरकार द्वारा सस्ती दरों पर मिलने वाले राशन का लाभ उठाती है। अक्सर देखने को मिलता है कि राशन डीलर लाभार्थियों को राशन देते समय घपलाबाजी करने लगते हैं। ऐसे में सरकार द्वारा मिलने वाले राशन का उचित लाभ लाभार्थियों को नहीं मिल पाता है। इस कारण कई बार राशन कार्ड धारक परेशान हो जाते हैं। इसके अलावा कई बार उचित गुणवत्ता के राशन न मिलने की शिकायतें भी समय-समय पर आती रही हैं।
राशन लाभार्थियों की इसी समस्या को देखते हुए सरकार एक ठोस कदम उठाने जा रही है। सरकार के इस फैसले के लागू होने के बाद देश में करोड़ों राशन लाभार्थियों को बड़ा फायदा मिल सकता है। सरकार राशन दुकानों के सिस्टम को पूरी तरह बदलने की योजना बना रही है। वह राशन की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर विचार कर रही है। इसके अलावा पुराने हेल्पलाइन नंबरों की व्यवस्था को ठीक करने की तैयारी भी की जा रही है।
2 of 5
Ration Card Latest Update
- फोटो : istock
संसद की स्थायी समिति ने राशन की दुकानों पर घपलाबाजी और कालाबाजारी को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे को लगाने की सिफारिश की है। बीते लंबे समय से कालाबाजारी को लेकर राशन लाभार्थियों की शिकायत आ रही थी।
3 of 5
Ration Card Latest Update
- फोटो : istock
इसके अलावा समिति ने हेल्पलाइन नंबर के सिस्टम को बेहतर करने की भी सिफारिश की है। खाद्य और उपभोक्ता मामलों व जन वितरण पर संसद की स्थायी समिति ने स्वतंत्र रूप से औचक निरीक्षण को लेकर भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ration Card Latest Update
- फोटो : istock
19 जुलाई को संसद में समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एफसीआई के गोदामों में अनाज भंडार के संयुक्त निरीक्षण और खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग में गुणवत्ता नियंत्रण प्रकोष्ठ की मौजूदगी के बावजूद राशन लाभार्थी अनाज की खराब गुणवत्ता को लेकर शिकायतें कर रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
Ration Card Latest Update
- फोटो : Istock
रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि ऐसा कुछ बिचौलियों की वजह से हो सकता है, जो अच्छी गुणवत्ता के खाद्यानों को राशन की दुकानों की बजाए किसी दूसरी जगह पर भेज देत हैं। इस कारण राशन कार्ड धारकों को अच्छी गुणवत्ता का सामान नहीं मिल पाता है। इसी समस्या को देखते हुए समिति इसको लेकर कई ठोस कदम उठाने पर विचार कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।